
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में, जिले के सिंघिया खुर्द स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, परिसर में, चेयरमैन एस.के. मंडल की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक आकाश कुमार ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जागरुकता जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्ति के उपायों की जानकारी प्रदान करना है।


वहीं एस.एल.सी.ए. के राज्य समन्वयक मनोज कुमार ने नशे के मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव, नशामुक्ति के लिए सरकारी योजनाओं एवं पुनर्वास कार्यक्रम, आदि पर विस्तार से चर्चा किया।


मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर पेंटिंग, भाषण, रंगोली एवं नाटक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।


इस दौरान कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा, “हमारे संस्थान का उद्देश्य न केवल शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि समाज के कल्याण के लिए छात्रों को प्रेरित करना है। संस्थान के चेयरमैन श्री मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि समाज कल्याण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सेमिनार पूरे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।


मौके पर संचालक मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर के संचालक तनवीर आलम, कार्यक्रम प्रबंधक शामीर रजा खान, सुपरवाइजर कृष्ण मोहन पाठक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

