Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के पंचतंत्र सभागार में भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी का तीन दिवसीय 75वां वार्षिक सम्मेलन का शनिवार को समारोहपूर्वक सम्पन्न हो गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान, कुलगीत प्रसारण व दीप प्रज्वलन के उपरांत मुख्य अतिथि कुलपति मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र डॉ. इंद्रमणि मिश्रा ने कहा कि एआई तकनीक और डिजिटल प्रौद्योगिकियों को अपनाने से कृषि प्रथाओं में स्थिरता लाई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने अप्रत्याशित व अनिश्चित जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के मद्देनजर बेहतर अनुकूलन रणनीतियों को बढ़ावा देने में सांख्यिकी के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया। डॉ…

Read More

उद्घाटन करते अतिथि व अन्य ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रूपनारायण पुर, बेला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों का निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच, मास डेंसिटी जांच, रक्त परीक्षण, किया गया।साथ ही आवश्यकतानुसार लोगों को महत्वपूर्ण सलाह, एहतियाती सुझाव, आर्थराइटिस किट और निःशुल्क दवायें भी प्रदान की गयी। इस कैंप में समस्तीपुर के रोटरी क्लब के अनुभवी चिकित्सकों यथा सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जी.सी. कर्ण, डॉ. सी.बी.…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पाण्डेय, माननीय  न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना सह निरीक्षी न्यायाधीश समस्तीपुर न्यायमंडल नवनीत कुमार पांडे ने शुक्रवार को समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय व व्यवहार न्यायालय के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री पाण्डेय पास्को कोर्ट में अधिवक्ताओं के बीच जाकर बैठ गए और न्यायालय के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, रोसड़ा में 12 पी.ओ. क्वार्टर निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद राय, सचिव अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता शशांक शेखर,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा बूंदी और उसके बाद मौसम साफ तथा मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी अगामी 25 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज वाले बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24-48 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा या बुंदा बूंदी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । यह सांसद भी अन्य सांसदों की तरह निकली। फर्क सिर्फ यह रहा कि पुर्व के सांसद सदन में उंघते रहते थे। मगर ये आये दिन उटपटांग व हास्यास्पद ही सही मगर बयान देती रहती हैं। उक्त बातें भाकपा माले पूसा प्रखण्ड सचिव अमित कुमार ने शुक्रवार को संवाददाता से कही। वे पिछले दिनों सांसद शांभवी चौधरी द्वारा समस्तीपुर स्टेशन का नाम जननायक देशरत्न कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग किए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। माले नेता ने कहा कि ऐसा कर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया है। जो यह बताता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । सांख्यिकीविदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को कृषि क्षेत्र में उत्पन्न एवं संभावित जटिलताओं व चुनौतियों का नवीन समाधान विकसित करने पर काम करना चाहिए। इन शब्दो के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी (आईएसएएस) के प्लैटिनम जुबली सम्मेलन के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने जटिल कृषि चुनौतियों का समाधान करने के लिए अंतर विषयक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस क्रम में उन्होने डिजीटल क्रांति के इस दौर में डाटा की विश्वसनीयता और सुरक्षा के प्रति अगाह…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर (एसएनबी)। कृषि के उत्थान केलिए केन्द्र व राज्य सरकारों के द्वारा विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सांख्यिकी की अहम भूमिका होगी। विज्ञान की दुनिया में डाटा और डाटा एनालिसिस की अहम भूमिका है। डाटा के बगैर विज्ञान और किसान के विकास की कल्पना करना भी बेहद दुश्कर कार्य है। भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी के तीन दिवसीय प्लैटिनम जुबली कांफ्रेंस के अवसर पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बिहार के कृषि सलाहकार और भारत सरकार के पूर्व कृषि सचिव और डीजी आइसीएआर डॉ मंगला राय…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के विद्यापति सभागार में भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी का तीन दिवसीय प्लैटिनम जुबली कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से देश रत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के बाद कुलगीत के प्रसारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तदुपरांत अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार शाॅल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत अभिनंदन किया गया। काॅलेज आफ बेसिक साइंस के डीन डॉ अमरेश चंद्रा ने स्वागत संबोधन के दौरान कांफ्रेंस के मूल उद्देश्यों के बारे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  पूसा । कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली परिसर में पुर्वा अर्जीत ज्ञान प्रमाणन के तहत मधुमक्खी पालन विषय पर आधारित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 30 युवा प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर केवीके प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डॉ आरके तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला में मधुमक्खी पालन का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से किसानों को मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन में मदद मिलेगा। जिससे प्रशिक्षु मधुमक्खी पालन कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बिहार दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रूपनारायण पुर, बेला में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस हेल्थ कैंप में लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। उक्त जानकारी देते हुए रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रोटेरियन डाॅ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिसमें लोगों को  निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच, सुगर जांच, मास डेंसिटी जांच, रक्त परीक्षण किया जायेगा।…

Read More