
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेव पुर स्थित संस्कृत विकास संस्थान शक्ति स्थल पर संस्थान के संस्थापक निदेशक तथा समन्वय पत्रिका के संपादक, समस्तीपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार साहित्य सेवी स्मृति शेष प्रो वाईके झा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् से संबद्ध मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक तथा संस्थान के कार्यक्रम संयोजक प्रो पीके झा प्रेम ने कहा कि आज भी प्रो झा बरबस अपने हंसमुख स्वभाव और मृदुल व्यवहार के लिए याद आ जाते हैं। यही उनकी कमाई हैं। अभाव में भी अपने साहित्य सृजन के स्वभाव से नहीं डिगे, यही उनकी पहचान रही। यह देख कर खुशी हो रही है कि आज उनके परिजन उनके ही राहों पर चल रहे हैं, यही परम्परा का पालन हैं। प्रो प्रेम ने कहा कि प्रो झा एक सच्चे साहित्य सेवी व सामाजिक व्यक्ति थे।






इस अवसर पर उनके अति सानिध्य में रहने वाले मित्र बन्धु सहित परिवार के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जो नहीं आ सके वो संदेश भेज कर श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं। प्रो झा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य विनय बाबू, प्रो महेश प्रसाद सिंह, डॉ परमानन्द लाभ, डॉ धनाकर ठाकुर, डॉ कृष्ण मुरारी झा, सुमित सुमन, विजय मिश्र, डाॅ संजय कुमार राजा, ई मनोहर सिंह, आतिश कुमार झा, अनामिका झा, हर्ष कुमार, पवन कुमार राय, रंजन प्रसाद, डॉ ईश्वर करुण आदि शामिल हैं।



