ओईनी न्यूज नेटवर्क। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के बीज एवं प्रक्षेपण निदेशक डॉ डीके राय एवं तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कुमार ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र जाले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं एवं अन्य फसलों के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में दलहन, तिलहन, खाद्यान्न फसल एवं उद्यानकी फसलों के गुणवत्ता युक्त बीज एवं पौधे तैयार किए जाते हैं। जिसका समय-समय पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के पदधिकारियों के द्वारा…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । 09 अप्रैल के आसपास मैदानी भागों के जिला में बिजली गिरना और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 05-09 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हलाकि इस अवधि मेंमौसम के शुष्क…
समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर स्थित पंचतंत्र भवन के सभागार में समेकित मत्स्य पालन से बेहतर उत्पादन विषय पर आधारित छरू दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें बिहार के गया जिले के 30 किसान शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित वैज्ञानिक डॉ फुल चंद्र ने मत्स्य पालन के दौरान होने वाले रोगों की पहचान व उससे जुड़े उपचार की जानकारी दिया। वहीं उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी मृणाल कुमार ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को जमीनी स्तर पर उतारे और लोगों से साझा करें। जबकि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सर्व विदित है कि भारतीय संस्कृति की विशाल परंपरा में मनुष्य ही नहीं पेड पौधे, कीट-पतंग, पशु-पक्षी, के अलावा धरती, वायु, जल, आकाश, सूरज, चांद आदि को भी ससम्मान पूजन का विधान है। इसीलिए भारतीय संस्कृति व परंपरायें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। प्रकृति पूजन की इसी परंपरा के तहत विक्रम संवत्सर 2082 का पहला त्योहार, लोकआस्था में रचे बसे स्वच्छता, श्रद्धा, पवित्रता एवं सूर्योपासना का 4 दिवसीय महानुष्ठान छठ पूजा चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। इसके तहत जिले भर में श्रद्धालुओं ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। प्रशासनिक आदेश पर जन उत्साह हो भारी तो डीजे पर प्रतिबंध कैसे होगा प्रभावी। हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी व दुर्गा पूजा को लेकर जिले में डीएम, एसपी, ने संयुक्त निर्देश जारी किये। विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष भी शान्ति समिति की बैठक कर रहे हैं।हर बैठक में शान्ति पूर्वक निर्देशों का पालन करते हुए पर्व मनाने की बात की जाती है। इसमें डीजे को पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित बताते हुए डीजे के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई का जिक्र भी अनिवार्य रूप से होता है। मगर हर बार डीजे पर प्रतिबंध कागज में ही…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । गुरूवार को जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित रामपुरा में कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण साह की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। मंच संचालन राकेश साहू के ने किया। इस अवसर पर स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष अपने पंचायत अध्यक्ष से मिलकर हर बूथ को मजबूत करने में जुट जायें और आगामी विधानसभा में एनडीए गठबंधन को बिहार में 225 सीट और जिला से 10 के 10 सीट जीताने का काम करें। जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार…
समस्तीपुर/उजियारपुर (एसएनबी)। सूबे के मुख्यमंत्री विकास को लेकर एक से बढकर एक दावा कर रहे है। प्रगति यात्रा के दौरान तमाम फोकस बिहार के विकास पर किया गया। मगर आलाधिकारियों द्वारा तमाम फोकस पर कालिख पोतने का काम उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बेलारी पंचायत वार्ड 03 में किया गया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार 2016 में नल जल योजना शुरू हुआ। जिसके लिए जल मीनार भी तैयार कर खड़ा किया गया मगर 9 वर्ष बाद भी लोगों के घर तक नल से जल आपूर्ति अब तक नहीं किया जा सका। जिससे से सदा समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आजादी के इतने सालों में भी हम बिहारियों को न तो अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और न ही बिजली पानी की समुचित व्यवस्था सरकार दिला सकी है। अब हम बिहारियों को भी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली माॅडल की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव गुरूवार को समस्तीपुर में आयोजित एक सभा के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमें भी विश्वस्तरीय मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा, मुफ्त बिजली, महिलाओं को मुफ्त यात्रा, सरकारी सुविधाओं का होम डिलीवरी, चाहिए। एक ईमानदार सरकार चाहिए जो पूंजीपतियों के लिए नहीं बल्कि आम जनता के लिए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अभी अप्रैल शुरू ही हुआ है और गर्मी अपने चरम की ओर बढ रही है। ऐसे मेें सावधानी ही प्राथमिक उपचार है। जबकि मई जून की प्रचंड गर्मी अभी आना बाकी है। इसलिए जहाँ तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। धूप में निकलना जरूरी हो तो भरपेट पानी पीकर तथा पूरा शरीर ढक कर बाहर निकलें। साथ ही बाकी समय में भी जितना संभव हो पानी पीयें ताकि शरीर मेें पानी की कमी से जटिलता उत्पन्न नहीं हो। शुक्रवार को प्रचंड धूप को देखते हुए मेडिकाना मल्टी स्पेशिलिटी हाॅस्पीटल की प्रबंध निदेशक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 20 मार्च से लगातार सभी प्रकोष्ठो एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बिथान प्रखंड एवं हसनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हसनपुर के एक सभागार में आयोजित की गई। बिथान प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का संचालन हसनपुर प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने किया। अतिथियों का शाॅल पुष्पगुच्छ आदि से स्वागत के बाद, अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कहा…