ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । पहले जुमा-होली विवाद, फिर चैत नवरात्र पर मीट बिक्री पर रोक के बहाने बवाल, सडक पर नमाज पर रोक को लेकर हंगामा और अब वक्फ बोर्ड बिल संशोधन के नाम पर पूरे देश का माहौल गर्म है। इसी बीच शुक्रवार को जिले भर के रोजेदार व गैर रोजेदार मुसलमानो ने पुर अकीदत अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड बिल संशोधन विधेयक के विरोध में काली पट्टी लगा कर शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। नमाज के बाद तमाम अकीदतमंदों ने मस्जिद के बाहर एकजुट हो कर केन्द्र सरकार के बिल के खिलाफ नाराजगी…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जीविका ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंद कौशिक के उपस्थिति में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा लगभग 4800 जीविका स्वयं सहायता समूहों के बीच रू 50.27 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक ने उपस्थित जीविका दीदीयों को उक्त राशि का चेक प्रदान किया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जिले में महिलाओं के विकास में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की अहम भूमिका की सराहना करते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर के दादपुर स्थित वक्फ की भूमि पर जबरन अतिक्रमण के एक मामले में ट्रिब्यूनल न्यायालय ने अपने फैसले में उसे खाली करने का आदेश जारी किया है। इसी आलोक में आज उप निदेशक अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने स्वयं न्यायलय द्वारा इविक्शन नोटिस को अतिक्रमण स्थल पर जाकर चिपकाया। मामले की जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया के दादपुर में चकनूर मस्जिद के वक्फ भूमि पर बिहार सरकार द्वारा वक्फ विकास योजना के तहत मल्टी परपस हॉल बन रहा है। इस वक्फ संपत्ति का कुछ हिस्सा अवैध अतिक्रमण कर लिया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बच्ची से बलात्कार के प्रयास के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर, हैरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा तल्ख टिप्पणियों के साथ, रोक लगाये जाने को गैरसरकारी संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र नें बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण की दिशा में अहम कदम करार दिया है। जिसमें शीर्ष अदालत नें इस फैसले के खिलाफ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) की विशेष अनुमति याचिका को स्वीकार करते हुए उसे पीड़िता की पैरवी की इजाजत दी है। उक्त जानकारी देते हुए जेआरसी की सहयोगी जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक संकल्प है, एक मिशन है, जो ताजपुर और इसके आसपास के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा और संस्कार देकर उनके भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य केवल शिक्षित नागरिक तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रतिभाशाली, नैतिक और नवाचारी विद्यार्थी तैयार करना है, जो हर क्षेत्र में भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करें। डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने गुरुवार को एक निजी मुलाकात के दौरान उक्त बातें संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बातें नहीं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के टीसीए ढोली परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 7वें अंतर्महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन हो गया। इस अवसर अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया और एक दूसरे को कडी प्रतिस्पर्धा दी है, यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल कूद हमें जीवन में जहां नेतृत्व कौशल के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की सीख देते है। वहीं विकट परिस्थितियों में उचित निर्णय लेने की सलाहियत देते हैं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 25.03.2025 मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम, जिसमे लगभग 205 टिकट जाँचकर्मी एवं आरपीएफ जवान के द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशान के पुनर्विकास कार्य के मद्दे नजर मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन तत्कालिक रूप से रद्द कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी है। इस बाबत बताया गया है कि जम्मूतवी स्टेशन के स्टेब्लिंग लाइन के परिर्वतन हेतु निर्माण कार्य किए जाने के कारण बरौनी और जम्मूतवी के मध्य चलने वाली गाड़ी संo 14691 / 92 मौर्यध्वज एक्सप्रेस का परिचालन निम्नानुसार रद्द किया गया है। इस निर्णय के अनुसार गाड़ी संo 14692 जम्मूतवी – बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस – 28 मार्च…
ओईनी न्यूज नेटवर्क । समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के टीसीए ढोली परिसर में चल रहे तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें उंची कूद और 300 मीटर दौड़ में टीसीए ढोली का जलवा सिर चढ कर बोला। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के एडला वेणु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की हरप्रिया ने प्रथम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 7 अप्रैल से शुरू हो कर 9 अप्रैल संपन्न होगा। शहर के श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया।मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 7 अप्रैल को अखंड ज्योति पाठ से वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान पाठ वाचिका कनिका खन्ना की टीम नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी। अगले दिन 8 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी।…