
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिले के रूपनारायणपुर बेला वार्ड 4 में पिछले दिनों संतोष साह, चंदन साह और गोपाल साह के घर कल आग लगने से पूरी तरह घर जलकर राख हो गये। स्थानीय ग्रामीण के द्वारा इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही राम चंद्र सेवा ट्रस्ट के संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह एवं उनकी टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें राशन आदि सहित आर्थिक सहायता की। इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि आपके दुःख की घडी में मैं और रामचंद्र सेवा ट्रस्ट हमेशा आपके साथ खड़ा है और हमेशा आपके साथ रहूंगा। किसी तरह की परेशानी हो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

मौके पर ट्रस्ट के सदस्य सह समाजसेवी राकेश कुशवाहा, पंचायत समिति प्रतिनिधि पप्पू सिंह कुशवाहा, मुखिया निरंजन कुमार साह, ट्रस्ट के सहयोगी टीम सदस्य सुरेंद्र कुशवाहा, विनय कुमार सिंह, अरविंद कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, राहुल आनंद, सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

