
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
समस्तीपुर । रविवार को शहर के मथुरापुर स्थित जूटमिल रोड स्थित श्री श्री 108 दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर की 5वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह 7 बजे निकट के बूढी गंडक स्थित मथुरापुर घाट से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
इस क्रम में बडी संख्या में कन्याओं व श्रद्धालुुओं ने जलारोहण कर कलश धारण किया। मंदिर के सेवादार राजेन्द्र महतो के निर्देशन में कलश धारण कर कन्यांओं व श्रद्धालुओं का यह जत्था विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा। जहां कलश स्थापना के साथ रामनवमी पूजन व नाम संकीर्तन अष्ठयाम महायज्ञ आरंभ हुआ।
इस अवसर पर राज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक मंडल, पुर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, सहित सैकडो लोग मौजूद थे।