
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । विश्वास कीजिए, केन्द्र सरकार खास कर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुसलमानों के हितों के रक्षक हैं। पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों से पारित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक मुसलमानों के हक में है। विपक्ष सीएए की तरह ही इस मुद्दे पर भी अफवाह फैला रहा है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के पारित के होने के बाद पहली बार समस्तीपुर पधारे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि विधेयक के परित होने से नाराजगी जताने से पहले मैं अपने भाईयों से आग्रह करता हूं कि विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आये, पहले पूरा संशोधित विधेयक को पढें उसके बाद फैसला करें। सिर्फ सुनी सुनाई बात पर विरोध नहीं करें। श्री हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने से वक्फ बोर्ड के संपत्ति पर जो गरीब, कमजोर मुफलिस और महिलाओं के लिए मदद और सहयोग के लिए संपत्ति है उस पर कुंडली मारकर माफिया और भ्रष्टाचारी लोग बैठे थे। उससे छुटकारा मिलेगा गरीब और कमजोर मुसलमान के प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

विरोधी दल के द्वारा इसके विरोध किए जाने को लेकर एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर भी उन्होंने मुसलमानों को डरा कर शाहीन बाग जैसा ड्रामा कराया था। एक भी उदाहरण दीजिए जिसमें किसी की नागरिकता सीएए के तहत गई। उन्होंने कहा कि देश में विरोधियों के नाकारात्मक राजनीति को समझ चुके है। मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार तेजी के साथ विकास कर रहा है। वक्फ बिल का बिहार चुनाव पर असर के बारे में पूछे जाने पर श्री हुसैन ने मुस्कुराते हुए कहा कि अच्छा ही प्रभाव पडेगा। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व भारी बहुमत से फिर से एनडीए सरकार बनायेंगें।

नितीश कुमार की तबीयत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी के कई युवाओं से अधिक उर्जावान और देश में सबसे अधिक अनुभवी मुख्यमंत्री हैं नितीश कुमार। उनके कामों की चर्चा होनी चाहिए। मौके पर भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, विधायक वीरेन्द्र पासवान, राम सुमिरन सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिंह, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, कृष्ण गोपाल शर्मा, मधुमाला, प्रो विजय कुमार शर्मा, विजय चैधरी, रजनीश ईश्वर, सुशील पासवान, रणजीत कुशवाहा, अरविन्द कुशवाहा, कृष्ण कुमार, सहित कई लोग शामिल रहे।
