ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेव पुर स्थित संस्कृत विकास संस्थान शक्ति स्थल पर संस्थान के संस्थापक निदेशक तथा समन्वय पत्रिका के संपादक, समस्तीपुर जिला के वरिष्ठ पत्रकार साहित्य सेवी स्मृति शेष प्रो वाईके झा की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् से संबद्ध मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक तथा संस्थान के कार्यक्रम संयोजक प्रो पीके झा प्रेम ने कहा कि आज भी प्रो…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/उजियारपुर । जिले के दलसिंहसराय प्रखंड स्थित हरिशंकरपुर गांव में अगलगी की घटना के शिकार हुए परिवारों के बीच जिले के चर्चित समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम के सदस्यों ने एकबार फिर आग से तबाह परिवारों की मदद की। इस क्रम में उन्होंने रविवार को अग्नि पीड़ित सभी 06 परिवारों के बीच रासन, बर्तन, वस्त्र, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान पहुंचाया। इस दौरान प्रत्येक परिवार को प्रति परिवार 02 बैग चावल, 10 किलो मसुर दाल, 02 क्विंटल आलू, 05 किलो नमक, 05 लीटर सरसों तेल, 02 किलो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। ऑडियो क्लिप वायरल होते ही हरकत में आये पुलिस प्रशासन ने जिले के विभूतिपुर थाना में पदस्थापित सअनि अनोज कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते चलें कि शनिवार को श्री पाण्डेय और एक महिला मुखिया के बीच पैसे के लेन-देन संबंधी बात करते एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला को श्री पाण्डेय लक्ष्मी कहते सुनाई दे रहे हैं। क्लिप के वायरल होते ही पुलिस महकमें खलबली मच गई। एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर इस क्लिप सहित मामले जांच अंचल पुलिस निरीक्षक, रोसड़ा के द्वारा कराई गई। जांच/सत्यापन के क्रम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । पछिया हवा पर सवार शुष्क मौसम और गर्मी के साथ आग की विनाश लीला जारी है। इस संदर्भ में ताजा मामला जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव का है। जहां के वार्ड तीन में शनिवार सुबह आग लग गई। इस अगलगी में देखते देखते 22 घर धू धू कर जलकर राख हो गए। वहीं इस घटना में 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना जानकारी अग्निशमन टीम को दी। मौके पर पहुंची दो थाना की अग्निशमन टीमों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार शनिवार को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, एवं जागरूकता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। लोजपा रा जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा देवी ने की। इस अवसर पर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना कोई अभियान आज तक न पूरा हुआ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/सिंघिया । एक लम्बे अर्से बाद जिले को इतराने का मौका मिला जब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। इस में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने 489 अंक यानी 97.80 हासिल किया है। नरहन जोगिया निवासी बढई का काम करने वाले रामनरेश शर्मा की पुत्री साक्षी की इस सफलता पर सिर्फ नरहन और सिंघिया ही नहीं पूरा जिला खुशी से झूम गया। बताते चलें कि दसवी की परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही साक्षी से मिलने वाले लोगों का तांता लग गया। स्थानीय विधायक, प्रखण्ड प्रमुख, मुखिया, आदि ने साक्षी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । शिक्षा, चिकित्सा, से लेकर किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो, मैं हमेशा आपके लिए उपलब्ध हूं। मुझसे मिलने के लिए किसी प्रकार की प्रोटोकॉल या एप्वाइन्टमेंट की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार में सूचना और जनसंपर्क मंत्री सह कल्याणपुर विधायक महेश्वर हजारी ने उक्त बाते अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल समाज के बीच सकारात्मक संदेश भेजता है, बल्कि छात्रों का मनोबल भी बढ़ाता है। बताते चलें कि ओईनी थाना क्षेत्र स्थित चंदौली चैक चकहाजी में श्री रामचंद्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। स्थानीय ओईनी डीह स्थित चैती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 1251 कन्याओं व श्रद्धालुओं एवं विविध झांकियों से सजी भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ साधना और शक्त्योपासना का नौ दिवसीय महानुष्ठान बासंती नवरात्र आरंभ हो गया। इस दौरान आसपास के गांव से एकत्र कन्याओं व श्रद्धालुओं का जत्था ओईनी बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं विभिन्न जगहों से रवाना होकर प्रखंड के बिरौली स्थित नारायणी (बूढी गंडक) तट पर पहुंचा। जहां पंडित शंकर झा के निर्देशन व मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने जलारोहण कर कलश धारण किया। तदुपरान्त जय माता दी के उद्घोष व…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए, गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए है। इसबार समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा पिपरपांति गांव में, अपनी टीम मेंबर को भेजकर सड़क हादसे के शिकार हुए मृतक, जितेंद्र राय के पिड़ित परिवार की नकद राशि देकर आर्थिक रूप से सहायता करते हुए, तकरीबन 25-30 हजार का राशन सामग्री उपलब्ध कराया है। मृतक जितेंद्र राय के निवास स्थल पर जब युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम मेंबर सहायता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 29 मार्च से 02 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। अगले दो दिनों तक 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज…