
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिला के युवा समाजसेवी व उजियारपुर प्रखंड के कमला गांव निवासी प्रख्यात समाजसेवी भाई राजू साहनी ने मंगलवार को गरीब गुरबा मिलन यात्रा के दौरान महेशपट्टी पंचायत समेत विभिन्न स्थानों पर अग्निपीड़ितों के बीच जाकर अपने निजी कोष से सहायता की।
इस क्रम में युवा समाजसेवी ने लखीमपुर महेशपट्टी के राम वृक्ष सदा व कैलाश सदा के पीड़ित परिवार समेत करीब एक दर्जन पीड़ित परिवारों से मिलकर नगदी समेत राहत सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर श्री सहनी ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि घटना के बाद से आज तक न तो प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों की सुध ली है और न ही इन्हे कोई सहायता उपलब्ध कराया गया है। मुझे जब इसकी सूचना मिली तो आज मैं अपनी पूरी टीम के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचा हूं और सहायता देकर पीड़ितों की परेशानियों को कम करने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि वो असम के गोहाटी में रहकर छोटा सा व्यवसाय करते हैं लेकिन उनकी टीम के लोगों के माध्यम से निजी कोष से जरूरत मंदों को सहायता पहुंचाया जाता रहा है।बतादें की राजू साहनी ने दर्जनाधिक गरीब लड़कियों की शादी कराई हैं वहीं दर्जनों असहाय लोगों की मदद भी की है। जिससे वो क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग इनके कार्यों की सराहना भी कर रहे हैं।

