
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर (एस एनबी)। शहर के मथुरापुर स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल परिसर सोमवार को अभिभावकों की गरिमापूर्ण मौजूदगी और बच्चों के हर्षकिलोल से गुलजार था। हर तरफ हर्ष और उत्साह का माहौल था। अवसर था जेपी ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन के 14वें स्थापना दिवस समारोह का। जी हां! जेपी ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन का 14वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया।


अतिथियों का शाॅल, पुष्प गुच्छ आदि से स्वागत सम्मान के बाद संस्थान के संस्थापक स्मृति शेष जय प्रकाश सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ राजेश कुमार सहित सभी अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।


इस अवसर पर संस्थान के सचिव महेश कुमार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को प्रतिबद्धता पूर्वक सांकल्पित होने की जरूरत बताई। कहा कि सर्वांगीन शिक्षा का अर्थ सिर्फ पुस्तक आधारित ज्ञान नहीं होता। इसे समझने और महसूस कर उसी अनुरूप पाठ्यचर्या निर्माण महत्वपूर्ण है।



इसके पुर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य कमर आजम ने संस्थान की प्रगति का उल्लेख करते हुए वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ शशिकांत कुमार, एवं डॉ मनोज कुमार सिंह के उपस्थिती में संस्थान के विभिन्न शाखाओ के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चाँद लगा दिया।


अपने संबोधन में डॉ मनोज कुमार ने संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना करते हुए विद्यालय को महाविद्यालय में परिवर्तित होते देखने की इच्छा जताई। समारोह में सभी शाखाओ के बच्चे एवं अभिवावक उपस्थित थे। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, छात्र, छात्रा, अभिभावक आदि उपस्थित थे।