
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। (एसएनबी)। अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 09-13 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पुर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है।
इस अवधि में उत्तर बिहार के तराई तथा मैदानी भागों में बिजली गिरने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ 2 से 5 मि०मी० हल्की वर्षा या बुंदा-बुंदी की संभावना है। इसकी ज्यादा सम्भावना 10-12 अप्रैल के बीच बन सकती है।
पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। अगले दो दिनों में औसतन 15 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की सम्भावना है।
कुछ स्थानों पर तेज हवा (30-35 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।
