
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। सोमनाहा एवं गोराई पंचायत के लोगों को आगे लाना है तो शिक्षा पर बल देना होगा। उक्त बातें गुरूवार को चूल्हाई राम आदर्श उच्च विद्यालय सोमनहा के प्रांगण में आयोजित एक सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर समस्तीपुर नगर निगम अनीता राम ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के बच्चों के लिए एवं समाज के लोगों को शिक्षा संस्थान की स्थापना पर जोर देना होगा। इसी से हमारा समाज आगे बढ़ेगा पुरस्कार बच्चों को प्रोत्साहित करने और अभिभावपकों को जागरूक करने का एक प्रयास है।

बताते चलें कि गुरूवार को चुल्हाईराम आदर्श उच्च विद्यालय परिसर में सोमनाहा एवं गोराई पंचायत के मैट्रिक एवं इंटर पास परीक्षार्थियों को पुरस्कृत कर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। बताते चलें कि इस अवसर पर 250 की इंटर एवं मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जिसमें 12वीं टॉपर विवेक कुमार, सरस्वती कुमारी, दीपक कुमार, पिंकी कुमारी, 10वीं में टॉपर चंचल कुमारी, सुमन भारती, आदित्य कुमार, सोनम कुमारी, कल्पना कुमारी, संजना कुमारी, रंजना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रोशनी कुमारी, शामिल हैं।
इस दौरान स्नेहा संध्या, राजनंदिनी, हेमा, प्रभा, सोनम, प्रीति, रागिनी, अनुष्का, रोमा, नीतू, संजना, ग्रेसी, दीप, आदि बच्चों ने जाट जट्टिन, झिझिया, आदि लोक धुनों पर आधारित मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन ब्रह्मदेव सिंह ने किया। वहीं राजकुमार सिंह, ओम प्रकाश, सतीश प्रसाद सिंह, राधा कुमारी मुखिया सोमनहा, अनीश कुमार मुखिया बलहा, भुवनेश्वर राम अध्यक्ष जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
