Author: Dr. Sanjay Kumar

ओइनी न्यूज नेटवर्क विद्यापतिनगर । प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में मंगलवार को बच्चों के लिए परोसें गए भोजन में कीड़े मिले। इसकी सूचना पर बडी संख्या में विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। इसी दौरान उपस्थित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य व अभिभावक स्कूल के प्रधानाध्यापक और रसोइया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दियारा क्षेत्र का विद्यालय होने के कारण अक्सर एमडीएम में लापरवाही बरती जाती है। साथ ही शिकायत को लेकर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। मंगलवार को स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि आज परोसें गए भोजन में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । इसीआरएमसी ने मंगलवार को एकीकृत पेंशन प्रणाली (यूपीएस) के कार्यान्वयन के खिलाफ काला दिवस मनाया। इस क्रम में कारखाना स्टोर शाखा के कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध जताया। इस बाबत कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि यूपीएस उल्टा पुल्टा स्कीम है जो कि कर्मचारी के लिए न्याय संगत नहीं है। चेतावनी देते हुए उन्होने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों का मानना है कि यूपीएस में गारंटीकृत पेंशन की कमी, महंगाई राहत में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 02-06 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हलाकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ईख अनुसंधान संस्थान का स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर जलवायु अनुकूल गन्ना उत्पादन तकनीक और बिहार में गन्ना उत्पादकता बढ़ाने को लेकर एक विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। अतिथियों के स्वागत सम्मान व वीसी सहित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ वीपी सिंह ने कहा कि गन्ना अनुसंधान संस्थान ने देश को सौ से ज्यादा गन्ना के प्रभेद दिये हैं। साथ ही गन्ना में लगने वाले रोगों की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंगलवार को जिले के हसनपुर स्थित चीनी मिल परिसर में गन्ना किसानों के साथ गन्ना की खेती में यंत्रीकरण के महत्व पर बैठक सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यपालक अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार तिवारी ने किसानों को गन्ना की खेती में यांत्रिकीकरण को अपनाने से होने वाले फायदे पर विस्तृत जानकारी दिया। इस क्रम में कृषि यांत्रिकी से जुड़  संस्था प्रेग्मेटिक्स के प्रबंध निदेशक दुष्यंत बादल ने किसानों को बताया कि, आज गन्ना की खेती में किसानों के समक्ष कई ज्वलंत समस्याएं हैं। जिनमें मजदूरों की कमी, प्रतिकूल जलवायु एवं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में बिजली विभाग, अमरबेल और बिजली की तरह  जनता का खून चूसने का काम कर रही है। बिजली विभाग के एसडीओ, जेई से लेकर सीएमडी तक इस लूट अभियान में संलिप्त हैं। एक बार इनके संपत्ति की जांच होनी चाहिए। भाकपा माले के जिला कार्यकारिणी सदस्य सह पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने संवाददाता से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा बिजली विभाग और राजस्व विभाग में अनियमितता और भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है यह तो सब जानते हैं। मगर बिजली विभाग में भ्रष्टाचार सुर्खी में तब…

Read More

ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दूर दूर से पधारे रचनाकार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश कुमार तथा संचालन प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध रचनाकार राज कुमार राय राजेश मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान रहे। इस अवसर पर पहले डॉ रामेश गौरीश ने उपस्थित साहित्यसेवियों का स्वागत किया। तदुपरान्त संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने मार् महीने में उत्पन्न हिन्दी साहित्य के आधार स्तम्भ डॉ मदन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । तीस दिनों के कठोर व्रत के बाद सोमवार को परस्पर भाईचारा, सौहार्द, व प्रेम का त्योहार ईद हर्षोल्लास के साथ शान्ति पूर्ण माहौर में संपन्न हो गया। सड़क पर नमाज नहीं पढे जाने के शोर और वक्फ बोर्ड बिल संशोधन को लेकर असंतोष के बीच लोगों ने एक बार फिर भारतीयता की अमिट परंपरा को साबित किया। नमाज सडकों पर भी पढी गयी, मगर इसको लेकर जिले में कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। लोग आराम से नमाज खत्म होने की प्रतीक्षा करते दिखे। इस दौरान कई जगहों पर वक्फ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अन्तर्गत ग्राम चैता रेवाड़ी वार्ड नं0-01 दसहरजा चौर में एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उक्त चौर के रामबली राम के गेहूँ लगे खेत में लोगों ने अज्ञात महिला का शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुन कर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृत महिला की उम्र 30-35 वर्ष बताई जा रही है। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा, तकनिकी शाखा के पदाधिकारी/कर्मी एवं थानाध्यक्ष…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । रविवार को होली मिशन हाई स्कूल, के काशीपुर, मोहनपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय सहित सभी शाखाओं में खासी चहल पहल थी। पूरा परिसर बच्चों की किलकारी व अभिभावको की सौम्य उपस्थिति से गुलजार था। अवसर था पैरेंट टीचर मीट का। बताते चलें कि रविवार को होली मिशन की सभी शाखाओं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा सुबह 9 बजे से अपराहन 1 बजे तक पी.टी.एम. का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रेप-1 से नवम् वर्ग एवं 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावाक बड़ी…

Read More