समस्तीपुर कार्यालय। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा से केसीसी ऋण लेकर उसे समय से नहीं चुकाने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ने ऐसे सभी कर्ज धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। बैंक ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ भी कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सर्टिफिकेट केस अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि ऐसे केसीसी ऋण धारक जिनका खाता एनपीए हो गया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी, कुर्की सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। सर्टिफिकेट किसी पदाधिकारी ने बताया कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पूसा प्रखंड अंतर्गत दिघरा, महमदा एवं खुदीराम बोस पूसा के ऐसे ऋणधारक जिनका खाता एनपीए हो चुका है वह अभिलंब उक्त शाखा से संपर्क कर ऋण अदा करें अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव वासी सीताराम सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के खिलाफ ऋण अदा नहीं करने के कारण वारंट निर्गत हुआ था जिसके आलोक में पूसा पुलिस ने विगत 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में बैंक के साथ समझौता होने एवं ऋण की राशि चुकाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। श्री मंजीत ने बताया कि सभी एनपीए खाताधारक अविलंब बैंक की शाखा से संपर्क कर ऋण अदा करें या फिर समुचित कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। अंत में उन्होंने बताया कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की उक्त तीनों शाखाओं में लगभग 500 से अधिक एनपीए खाता धारक हैं जिनके खिलाफ वारंट निर्गत किया जा चुका है।
Trending
- प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
- मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
- समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम