ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में आरंभ हो गया। इसके साथ ही शहर का कण-कण खाटू श्याम बाबा की आराधना में लीन हो गया। इस क्रम सोमवार सुबह 10.30 बजे से आरंभ अखंड ज्योति पाठ देर शाम समाप्त हुआ। इस दौरान पाठ वाचिका कनिका खन्ना के नेतृत्व व निर्देशन में 71 श्रद्धालु महिलाएं पाठ में शामिल हुईं। एक ही रंग के परिधान में सजी महिलायें पूरे मंदिर परिसर में अद्भुत छटा बिखेड रही थी। पाठ के बीच बीच में कलाकारों की टीम ने खाटू श्याम…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर । कलाकार जब अपनी रवानी पर होता है तो तालियां बजाते और वाह-वाह करते लेाग उसके आसपास भौंरे की तरह मंडराते रहते हैं। मगर जब वहीं कलाकार बदहाली में जीता है तो कोई उसकी तरफ झांकता तक नहीं। इसी हालात पर किसी शायर ने क्या खूब कहा है जिसकी उंगलियां बिखेडती रही जादू हर महफिल में, बदहाली में उसकी सुध भी लेता नहीं कोई। जी हां! ग्रामीण क्षेत्र केकलाकारों की यही हकीकत है। ऐसे ही एक कलाकार हैं जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित मानपुरा पंचायत के गद्दोपुर निवासी, बिहार के सुप्रसिद्ध तबला वादक दांडेकर पुरस्कार, सहित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिले के रूपनारायणपुर बेला वार्ड 4 में पिछले दिनों संतोष साह, चंदन साह और गोपाल साह के घर कल आग लगने से पूरी तरह घर जलकर राख हो गये। स्थानीय ग्रामीण के द्वारा इस दुःखद घटना की जानकारी मिलते ही राम चंद्र सेवा ट्रस्ट के संयोजक डॉ मनोज कुमार सिंह एवं उनकी टीम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें राशन आदि सहित आर्थिक सहायता की। इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि आपके दुःख की घडी में मैं और रामचंद्र सेवा ट्रस्ट हमेशा…
ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर । रविवार को शहर के मथुरापुर स्थित जूटमिल रोड स्थित श्री श्री 108 दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर की 5वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर सबसे पहले सुबह 7 बजे निकट के बूढी गंडक स्थित मथुरापुर घाट से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस क्रम में बडी संख्या में कन्याओं व श्रद्धालुुओं ने जलारोहण कर कलश धारण किया। मंदिर के सेवादार राजेन्द्र महतो के निर्देशन में कलश धारण कर कन्यांओं व श्रद्धालुओं का यह जत्था विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा। जहां कलश स्थापना के साथ रामनवमी पूजन व नाम संकीर्तन अष्ठयाम महायज्ञ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । गाइये गणपति जगबंदन, जय जय भैरवि असुर भयाउनी, जगदम्ब अहीं अवलंब हमर हे माय अहां बिनु आस केकर आदि गीतों के संग शनिवार देर रात तक श्रद्धालु और ग्रामीण झूमते रहे। इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के बहुचर्चित कलाकार श्याम मोहन मिश्र एवं सुविख्यात तबला वादक बैजू भाई ने भक्ति गीतों, लोकगीतों, पारंपरिक गीतों एवं श्रृंगारिक रचनाओं से ऐसा समां बांधा की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंजता रहा। अवसर था प्रखंड स्थित महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली ओईनी डीह अवस्थित चैती दुर्गा स्थान में महाष्ठमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या का। चैती दुर्गा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । विश्वास कीजिए, केन्द्र सरकार खास कर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुसलमानों के हितों के रक्षक हैं। पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों से पारित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक मुसलमानों के हक में है। विपक्ष सीएए की तरह ही इस मुद्दे पर भी अफवाह फैला रहा है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के पारित के होने के बाद पहली बार समस्तीपुर पधारे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने स्थानीय परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विधेयक के परित होने से नाराजगी जताने से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शुक्रवार देर शाम जिले के विभिन्न दुर्गा स्थानों पर माता का पट खुला और सज गया माता रानी का दिव्य दरबार, जहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता। फिर देर रात माता कालरात्रि की विधिवत पूजन के बाद खोईछा अर्पण केलिए मां बहनों की व्यापक भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली ओईनी डीह स्थित चैती दुर्गा स्थान में भी शनिवार अहले सुबह से ही खोंईछा भरने और मन्नत मांगने-उतारने वाले श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें देखी गयी। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा के आगे प्रचंड धूप भी एकबारगी बेअसर दिखा। वे घंटो अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के बीज एवं प्रक्षेपण निदेशक डॉ डीके राय एवं तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राजेश कुमार ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र जाले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं एवं अन्य फसलों के बीज उत्पादन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ चंदन कुमार ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र में दलहन, तिलहन, खाद्यान्न फसल एवं उद्यानकी फसलों के गुणवत्ता युक्त बीज एवं पौधे तैयार किए जाते हैं। जिसका समय-समय पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के पदधिकारियों के द्वारा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । 09 अप्रैल के आसपास मैदानी भागों के जिला में बिजली गिरना और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 05-09 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हलाकि इस अवधि मेंमौसम के शुष्क…
समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर स्थित पंचतंत्र भवन के सभागार में समेकित मत्स्य पालन से बेहतर उत्पादन विषय पर आधारित छरू दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें बिहार के गया जिले के 30 किसान शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित वैज्ञानिक डॉ फुल चंद्र ने मत्स्य पालन के दौरान होने वाले रोगों की पहचान व उससे जुड़े उपचार की जानकारी दिया। वहीं उपस्थित जिला मत्स्य पदाधिकारी मृणाल कुमार ने प्रशिक्षुओं से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान को जमीनी स्तर पर उतारे और लोगों से साझा करें। जबकि…