
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता केलिए बिरौली से सर्वाधिक 14 प्रतिभागी चयनित।
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
अरविन्द कुमार पाठक।
पूसा । हार और जीत खेल का तो सफलता और असफलता जीवन का अभिन्न हिस्सा है। हार या विफलता को सकारात्मकता से लेते हुए उससे सीख लेकर नये सिरे से तैयारी में जुट जाना ही जिन्दगी है। प्रखण्ड के बिरौली स्थित पी.एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय कटिहार संकुल स्तरीय बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.एन. शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि खेल से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। जो खिलाड़ी होते हैं वे जीवन में कभी निराश नहीं होते। असफलता हमेशा सफलता का प्रथम द्वार होता है इसे आत्मसात करने की जरूरत है।
इस अवसर पर खेल प्रभारी पी.के. जायसवाल ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय सुपौल के 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सबसे अधिक पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली समस्तीपुर के 14 प्रतिभागी चयनित हुए हैं। जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी आगामी 21 अप्रैल से आयोजित संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

