Author: Dr. Sanjay Kumar

समस्तीपुर । अगामी 16 अप्रैल तक मौसम सुहाना रहने की संभावना है। हलांकि इस अवधि में तेज अवा के साथ हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी संभावना कायम है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 16 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पुर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति निवर्तमान कुलपति के नक्शे कदम पर चलना शुरू कर चुके हैं। कुलपति के संरक्षण में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी लगातार तानाशाही पूर्ण व्यवस्था को स्थापित करते दिख रहे हैं। उक्त बातें बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव पूसा अमित कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय ने अपने कर्मचारी पदाधिकारी तक को किसी मीडिया, प्रेस एवं आम जनता से सीधे संवाद पर रोक लगा दिया था। जो किसानों को समर्पित विश्वविद्यालय की साख को धूमिल करने वाला फैसला है।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । पहले विवादित भूमि होने का भ्रम फैला कर दबे पांव अतिक्रमण कर खाली पड़ी भूमि का उपयोग करने का बड़ा खेल पूसा प्रखंड मुख्यालय व डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहा है। हालांकि जिले में ऐसे कई जगह हैं, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं जिले के पूसा प्रखंड मुख्यालय के ठीक सामने स्थित विशाल खाली भूखण्ड की। जहां एक हेलीपैड बना हुआ है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित किसी कार्यक्रम को लेकर मंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति आदि का आगमन होता है तब हेलीपैड…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। सोमनाहा एवं गोराई पंचायत के लोगों को आगे लाना है तो शिक्षा पर बल देना होगा। उक्त बातें गुरूवार को चूल्हाई राम आदर्श उच्च विद्यालय सोमनहा के प्रांगण में आयोजित एक सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर समस्तीपुर नगर निगम अनीता राम ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के बच्चों के लिए एवं समाज के लोगों को शिक्षा संस्थान की स्थापना पर जोर देना होगा। इसी से हमारा समाज आगे बढ़ेगा पुरस्कार बच्चों को प्रोत्साहित करने और अभिभावपकों को जागरूक करने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिला के युवा समाजसेवी व उजियारपुर प्रखंड के कमला गांव निवासी प्रख्यात समाजसेवी भाई राजू साहनी ने मंगलवार को गरीब गुरबा मिलन यात्रा के दौरान महेशपट्टी पंचायत समेत विभिन्न स्थानों पर अग्निपीड़ितों के बीच जाकर अपने निजी कोष से सहायता की। इस क्रम में युवा समाजसेवी ने लखीमपुर महेशपट्टी के राम वृक्ष सदा व कैलाश सदा के पीड़ित परिवार समेत करीब एक दर्जन पीड़ित परिवारों से मिलकर नगदी समेत राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर श्री सहनी ने कहा कि यह जानकर दुख हुआ कि घटना के बाद से आज तक न तो प्रशासन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर (एस एनबी)। शहर के मथुरापुर स्थित जेपी सेंट्रल स्कूल परिसर सोमवार को अभिभावकों की गरिमापूर्ण मौजूदगी और बच्चों के हर्षकिलोल से गुलजार था। हर तरफ हर्ष और उत्साह का माहौल था। अवसर था जेपी ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन के 14वें स्थापना दिवस समारोह का। जी हां! जेपी ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन का 14वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। अतिथियों का शाॅल, पुष्प गुच्छ आदि से स्वागत सम्मान के बाद संस्थान के संस्थापक स्मृति शेष जय प्रकाश सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ राजेश कुमार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। (एसएनबी)। अगले दो दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 09-13 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पुर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के तराई तथा मैदानी भागों में बिजली गिरने और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर। श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर के चल रहे तीन दिवसीय 58वे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह सैकड़ो निशान, घोड़े, विविध झांकियों, व बैंड बाजे से सजी भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें महिलाओं के साथ बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। खाटू श्याम बिहारी मंदिर से निकली शोभायात्रा से पूरा शहर श्याममय हो गया। शहर में जिस भी रास्ते से गुजरी उधर लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की बारिश कर, श्रद्धालुओं ने ठंढा जल, जूस, शर्बत और मिठाई से स्वागत किया। इस दौरान आनन्द बंका, रितेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अभिषेक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सावन के अंधे को रेगिस्तान में भी चारो ओर हरियाली दिखती है। ऐसा ही कुछ चल रहा है जिले के शिक्षा विभाग में। जहां पिछले दिनों जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने जिले के सैकडों विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की रिक्तिया उपलब्ध नही कराने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। पत्रांक 2009 दिनांक 04.04.2025 द्वारा जारी पत्र के साथ संलग्न सूची मे जिले के इकलौते अल्पसंख्यक उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल्लत एकेडमी स्टेशन रोड समस्तीपुर का नाम क्रम संख्या 236 में अंकित है। मजे की बात यह है…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर । केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ बोर्ड संशोधन बिल मुसलमानो के हक ओ हुकूक के खिलाफ है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मो मुस्ताक अंसारी ने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि जबसे केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है तब से केन्द्र सरकार द्वारा मुसलमानों को तंग ओ तबाह करने के लिए विभिन्न प्रकार हथकंडा अपनाया जाने लगा है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने वक्फ बिल पास किया और कराया है उसे…

Read More