
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । असम राज्य के गुवाहाटी महानगर चांदमारी स्थित, पूर्व गुवाहाटी बिहू समिति के द्वारा बिहू सम्मेलन के दौरान गुवाहाटी की वर्तमान सांसद बिजुली कलीता मेधी व पुर्व सांसद कुईन ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से, हजारों लोगों की मौजूदगी में, समस्तीपुर जिला के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को, असामिस परंपरा के अनुसार सराय, प्रशस्ती पत्र, बुकलेट, जापी, असमिया गमछा से सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, सह सौरव इंडस्ट्रीज के संस्थापक महान समाजवादी विचारधारा के पुरोधा, गरीबों के मसीहा हरदिल अजीज राजू साहनी को सांसद कुईन ओझा के द्वारा सम्मानित किए जाने की खबर मात्र से उनके पैतृक जिला के साथ साथ उनके गांव में भी हर्ष का माहौल व्याप्त है।
स्थानीय जिलावासियों का बताना था कि, जिस तरह असम सरकार के सांसद व वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी को सम्मानित किया जा रहा है! अपने आपमें यह गर्व का पल है। छोटे से गांव का एक लड़का दुसरे प्रदेश में रहकर बिहार के साथ साथ अपने जिला व प्रखंड का नाम रौशन कर रहा है, यह बहूत बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी असम के गुवाहाटी में रहकर अपना व्यवसाय करते हैं, तथा अपने गृह जिला समस्तीपुर के लोगों के हर एक सुख दुख में साथ रहते हैं। इस सम्मान को पाने के बाद समस्तीपुर जिले के लोग अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि, समाजसेवी भाई राजू सहनी असम में रहने के बावजूद समस्तीपुर जिले के गरीब असहाय लोगों की दिलोजान से सहायता करते हैं। इसके साथ साथ धार्मिक कार्यों में भी उनकी काफी रूचि रहती है।
अपने गांव कमला एवं आसपास के दर्जनों गांव स्थित छठ घाटों की व्यवस्था के अलावा असम में भी व्यापक पैमाने पर छठ पूजा का आयोजन करते हैं। जिसमें श्रद्धालुओं व व्रतियों केलिए सभी सुविधायें उपलब्ध कराई जाती है। दर्जनों जरूरतमंद परिवारों की सहायता वे अपने निजी कोष से अब तक कर चुके हैं। वहीं कई गरीब की बेटियों की शादी भी करा चुके हैं। इस संबंध में भाई राजू सहनी क्षेत्र के लोगों से किए गये वादे के तहत आने वाले कुछ दिनों में गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर कराए जाने की योजना को अंजाम देने में लगे है। बहूत जल्द इस योजना को भी धरातल पर ला दिया जाएगा।
असम में बिहार के इस बेटे को सम्मान मिलने के बाद बधाई देने वालों में, रामश्रेष्ठ सहनी, सरपंच जयराम सहनी, महेश सहनी, श्री राम सहनी, सुजीत कुमार, शिव उदय सिंह, वरूण राय, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार पासवान, बैजनाथ सहनी, सुरेश प्रसाद सहनी, अर्जून सहनी, बबलू सहनी, दीपक कुमार सहनी, विपिन राय, सुबोध राय, रंजन कुमार राय, शिवकुमारी देवी, खुशबू कुमारी सहित दर्जनों लोगों के शामिल हैं।
