
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/मोरवा । नहीं रहे अमर केवल फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता सह पत्रकार राजकुमार दास उर्फ आरके आनंद। गुरुवार की अहले सुबह अपने आवास पर तिरपन वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।

उनके आकस्मिक निधन से संपूर्ण मोरवा एवं सरायरंजन में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं चार पुत्रियां सहित नाती पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विदित हो कि उन्होने प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखित स्थानीय महालोकनायक महाबली केवल महाराज और अमर सिंह महाराज पर बनी ऐतिहासिक फिल्म अमर केवल फिल्म में महाबली केवल महाराज का सशक्त अभिनय किया था। विगत 15 वर्षो से हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा में स्वैच्छिक सहयोग कर रहे थे।
उनके निधन की खबर से संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनो के प्रति संवेदना जताने, उनके अंतिम दर्शन एवं विदाई देने केलिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों में
राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, रालोमो के जिलाध्यक्ष विनोद निषाद, राजद महासचिव डॉ सूरज दास, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, मुखिया सुनील कुमार राय, सरपंच बिड्डू कुमारी, प्रो अवधेश कुमार झा, वीर केवल सेना प्रमुख सह पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सहनी, डॉ दिलीप कुमार चैधरी, शिशिर कुमार चैधरी, मनोज कुमार वर्मा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सहनी, हरि पोद्दार, नवीन कुमार झा, प्रो अवधेश कुमार झा, आदि शामिल हैं।
पटोरी के शरारी गंगा तट पर बड़े एवं छोटे पुत्र क्रमश: कुंदन आनंद एवं चंदन आनंद ने विधिवत अंतिम संस्कार किया।