Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क ओईनी । पक्का और दो मंजिला मकान वालों को पीएम आवास योजना का भुगतान हो रहा है, यहां तक कि जिन लोगों ने मकान नहीं बनवाया उनको भी दूसरे किश्त का भुगतान हो रहा है, मगर जो वास्तविक लाभुक हैं उनको अभी तक पहली किश्त भी नहीं मिली है। यह शिकायत आम नागरिक या किसी लाभुक या किसी विरोधी दल के नेता ने नहीं की है, बल्कि पूसा प्रखण्ड के मोहम्मदपुर कोआडी मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पत्र लिख कर यह शिकायत की है। आम तौर पर आवास…

Read More

समस्तीपुर । अगले पांच दिनों तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बरकरार है। गरज वाले बादलों की आसमान में मौजूदगी रह सकती है। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 अप्रैल तक के मौसम पुर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में फिर से गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है। 18-19 अप्रैल के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय हवा तेज रह सकती है। इस अवधि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  रोसड़ा। जब तक हमारे समाज में छुआछूत, ऊंच नीच जैसी असमानतायें रहेंगी, बाबा साहेब डाॅ बीआर अंबेडकर के विचार प्रासंगिक बने रहेंगे। जिले के रोसड़ा स्थित यूआर कॉलेज में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ घनश्याम राय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ अंबेडकर समाज में हाशिये पर पड़े शोषित व वंचित समुदाय को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने केलिए जीवन पर्यन्त प्रयत्नशील रहे। इसी क्रम में उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो, और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। इस वर्ष लीची में काफी अच्छी फलत देखने को मिल रही है। ऐसे में लीची से अच्छी आमदनी प्राप्त करने के लिए लीची उत्पादक किसानों को सजग एवं सचेत रहते हुए वैज्ञानिक तरीके से बागीचे की देखभाल एवं प्रबंधन करने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी ने उक्त बातें लीची उत्पादक किसानों केलिए जारी सुझाव में कही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वैज्ञानिक तकनीक व विधि से लीची बगान की देखभाल व प्रबंधन से लीची के फल स्वस्थ होंगे। जिससे बाजार में उनकी अच्छी कीमत मिल…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। अभी गेहूं की कटाई की जा रही है इसके पश्चात किसान के खेत खाली हो रहे हैं। ऐसे में अगली फसल को किफायती और लाभकारी बनाने केलिए खेत का लेजर लेवलर के द्वारा लेवलिंग करने का यह बहुत ही उचित समय है। खेत की गहरी जुताई करने के पश्चात उसे सही तरीके से तैयार कर लेने के बाद लेजर लैंड लेबलर से एक समान लेवलिंग कर लेने पर किसान भाई को अगले फसल में काफी सुविधा हो जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ आरके तिवारी ने गेहूं कटने के बाद…

Read More

ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर। सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अनुमंडल परिसर समस्तीपुर स्थित डाॅ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भुपनेस्वर राम की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह में सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तदुपरांत अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री राम ने कहा कि मनुष्य पहलं स्वयं से संघर्ष कर शिक्षा प्राप्त करें, ज्ञान हासिल करे। फिर संगठित होकर संघर्ष करें, तभी समाज का विकास संभव है। इसके पुर्व उद्घाटनकर्ता जिला प्रभारी पदाधिकारी समस्तीपुर विनय तिवारी, मुख्य अतिथि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ट्रस्ट के संस्थापक समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ. कुमार देवाशीष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा समेत मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिए तथा ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयाँ वितरण…

Read More

समस्तीपुर कार्यालय। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा से केसीसी ऋण लेकर उसे समय से नहीं चुकाने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ने ऐसे सभी कर्ज धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। बैंक ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ भी कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सर्टिफिकेट केस अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि ऐसे केसीसी ऋण धारक जिनका खाता एनपीए हो गया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी, कुर्की सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। सर्टिफिकेट किसी पदाधिकारी ने बताया कि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ  मृत्युंजय कुमार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा कोयंबत्तूर में आयोजित 68 वें वार्षिक मक्का कार्यशाला में मक्का से जुड़े शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय केलिए गर्व का विषय है। उन्होंने मक्का की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिससे न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कृषि जगत को लाभ मिलेगा। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने डॉ. मृत्युंजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, प्रतिबद्धता,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 81 सहायक प्रोफेसरों, 9 एसोसिएट प्रोफेसरों और 2 प्रोफेसरों की नियुक्ति की गयी है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 50 से अधिक उम्मीदवारों ने योगदान दे दिया है और आने वाले कुछ दिनों में बाकी लोगों के भी योगदान करने की संभावना है। बताते चलें कि सहायक प्राध्यापक के चयन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दिल्ली के द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका भारांक 100 था, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय के तथा बाह्य विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार लिया गया जिसका भारांक 25…

Read More