ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर निकला मशाल गौरव यात्रा गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचा। जहां समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मशाल गौरव यात्रा का नेतृत्व कर रहे टीम लीडर नरेंद्र कुमार व जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल का प्रतिरूप जिलाधिकारी को हस्तगत कराया, और समस्तीपुर के युवाओं को प्रेरित किया तथा खेल के क्षेत्र में उन्हें मुख्य धारा में लाने केलिए चल रहे इस जन जागरूकता अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया। इससे…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। 18-19 अप्रैल को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आँधी चलने की संभावना है, साथ ही तेज सतही हवाएँ चलने की भी सम्भावना है। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा बताया गया है कि अगामी 22 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पुर्वानुमान की अवधि में अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखें जा सकते है। जिसके कारण 18-19…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शादी का उत्सवी माहौल अचानक चीख पुकार मे बदल गया जब एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम करीब 07:00 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-परतापुर, के साह जी टोला की है। जहां पवन साह के घर पर शादी विवाह का कार्यकम चल रहा था। इसी क्रम में बिट्टू कुमार पिता पवन साह के द्वारा गोली चलाई गई। जो गोली रोहित कुमार पिता गोरख साह, सा०- परतापुर, थाना-कल्याणपुर को लग गई। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल रोहित कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी तत्वाधान में बुधवार को मोदी सरकार द्वारा सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने, सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान करने, नेशनल हेराल्ड की सारी संपत्तियों को जब्त करने के विरुद्ध समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से एक विरोध जुलूस निकाला गया। इस जुलूस मे शामिल कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में जुलुस एक प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चैधरी ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चैधरी ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार ब्लड फोर्स टीम को, सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए खड़गपुर, वेस्ट बंगाल में पार्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण.. जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000़ से अधिक लोगों को रक्त देकर मदद किया जा चुका है। वहीं टीम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं के भुगतान की सरकारी प्रणाली जमाकर्ताओं को रास नहीं आ रही। अब जमा कर्ता सहारा इंडिया कार्यालय के माध्यम से भुगतान की मांग करने लगे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर राजकुमार पासवान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के पांच सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी सहारा इंडिया कार्यालय एवं ब्रांच को खुलवाया जाए। सभी जमा कर्ता को सहारा इंडिया के ब्रांचो…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । चुनावी बिगुल फुंके जाने में अभी समय है। मगर चुनावी चहल पहल जिले में दिखने लगी है। छोटे बडे नेता व नये नये चेहरे अगामी चुनाव में अपनी जोर आजमाईश की उम्मीद को हवा देते और सीट निकालने का दावा करते दिखने लगे हैं। इसी बीच जिले में अपने सौम्य व्यक्तित्व, मृदुल व्यवहार और समाजसेवी स्वभाव के कारण प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार सिंह 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार एनडीए की ओर से जोर आजमाईश कर सकते हैं। एक निजी बातचीत के दौरान डाॅ सिंह ने उक्त आशय की अपनी इच्छा जताई। उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। मंगलवार को पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल की है, जिसमें जिला पुलिस का सिरदर्द, जिले के टॉप 10 में शामिल 25 हजार रूपया का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स पिता स्व गणेश सिंह साकिन आधारपुर, थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को डीएसपी टू विजय महतो ने प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ पटना एवं डीआईयू समस्तीपुर की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स का पुराना आपराधिक इतिहास है। जिसमें जिले के सरायरंजन, वैनी,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। समानता, न्याय और बंधुत्व के विचारों से करोड़ों नागरिकों को स्वर और शक्ति देने वाले प्रबुद्ध समाज सुधारक, राष्ट्र प्रबोधक, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज में समानता, न्याय एवं समरसता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आजीवन समानता के लिए संघर्ष करने वाले बाबा साहेब समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इसीलिए बाबा साहब की जयंती दिवस को विश्व में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर जी की 135वीें जयंती के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की सफलता को लेकर समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में एनडीए की बैठक आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद विशाल माला से सभी दलों के नेताओं के स्वागत अभिनंदन किया गया। सभा में समस्तीपुर के लोगों के व्यापक भागीदारी को लेकर आहुत इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और संचालन जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने सभा में…