Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। नमो दीदी ड्रोन योजना और डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का योगदान उल्लेखनीय है, इसकी चर्चा देश के सभी विश्वविद्यालयों में ही नहीं दुनिया भर में हो रही है। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक सह सचिव डेयर डाॅ एम एल जाट ने उक्त बातें कही। बताते चलें कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक और सचिव डेयर डॉ. एमएल जाट से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न अनुसंधान एवं विकास कार्यों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । श्मसान की भूमि से मिट्टी कटाई की खबर से ओईनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध पर प्रशासन के सहयोग से तत्काल काम रोक दिया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह कुशवाहा ने बताया कि मिट्टी कटाई के दौरान कई कंकाल निकले हैं। जो यह बताते हैं कि यह श्मशान की भूमि है। वहीं कंकाल के आधार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इस भूमि पर अपना दावा किया है। श्री कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत राज मोहम्मदपुर कोआरी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 4 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। खास तौर पर 1 से 3 मई के बीच इसकी संभावना अधिक है। इस संबंध में जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 04 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है किपूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। अनुकूल मौसमीय परिस्थितियाँ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/मोरवा । राजकुमार दास उर्फ आरके आनंद बड़े  सहज, सरल, मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने इन्हीं गुणो के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता, व कला जगत को व्यापक क्षति पहुंची है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मोरवा पुर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने सोमवार को स्मृति शेष श्री आनंद के सम्मान में आयोजित शान्ति सभा के दौरान उक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखित स्थानीय महालोकनायक महाबली केवल महाराज और अमर सिंह महाराज पर बनी ऐतिहासिक फिल्म अमर केवल फिल्म में महाबली…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। उम्र महज 14 वर्ष, एक मैच में सबसे कम उम्र में अर्ध शतक और शतक सहित 14 बड़े रिकॉर्ड्स! वो भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के धागे खोल कर! गजब, अद्भुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय! आईपीएल कैरियर का पहले मैच में, लखनऊ सुपर जेन्ट्स के खिलाफ शार्दुल ठाकुर के खिलाफ कैरियर के पहली गेंद पर 6 और 20 गेंद पर 34 रन। जरा ठहरिये ये तो महज ट्रेलर था। दूसरे मैच में जल्द आउट होना तो महज संयोग था। पहली गेंद पर छक्का देख क्रिकेट फैन्स से लेकर दिग्गजों और क्रिकेट पंडितों तक सबने कहा दिया लम्बी रेस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/वारिसनगर । वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरनाही डाकघर के निकट भाकपा माले के वारिसनगर एवं खानपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिला स्थायी कमेटी सदस्य जीवछ पासवान, वारिसनगर प्रखंड सचिव रामचन्द्र पासवान एवं खानपुर प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमला में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। तदुपरांत अपने संबोधन में केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ० मंजू प्रकाश ने कहा कि पिछले किसी भी समय की तुलना में देश के ऊपर फासीवादी ताकतों की हमला बढ़ता जा रहा है । अम्बेडकर और भारत के संविधान को मोदी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी या फिर गुरू के बिना संपन्न नहीं हो सकता। यह देखते हुए हमनें उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ने का फैसला किया। इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने पाएगा।जिला में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें अगामी 30 अप्रैल को बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर आयोजित संकल्प सभा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मार्क इंटरनेशनल स्कूल, मोगलानीचक के प्रांगण में मार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में एक कदम, अग्रणी शिक्षा की ओर विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भर से आए हुए गण-मान्य शिक्षाविदों व शिक्षा शास्त्रीयों ने अग्रणी शिक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस संध्याकालीन विचार संगोष्ठी में मौसम की बदमिजाजी के कारण हो रहे रिमझिम फुहारों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि शिक्षा आधुनिक समाज की नींव है। यह व्यक्ति और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू और एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन नें ठाना है कि शिक्षा विभाग और श्रम संसाधन विकास विभाग के साथ मिलकर ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों का पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में अभियान चलाकर नामांकन करायेगा। इस सम्बंध में  जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव नें विभिन्न विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक कर उन सभी का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठों पर श्रमिकों के 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पुलिस के सक्रियता के कारण घटना के महज 12 घंटा के अंदर कांड का उद्‌भेदन करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि दिनांक-25.04.2025 को अहले सुबह पूसा थाना अन्र्तगत ग्राम मोरसंड स्थित एक आम के बगीचा में एक शव प्राप्त होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पूसा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घटना का निरीक्षण एवं सत्यापन किया । इस क्रम में शव की पहचान गौतम कुमार, उम्र 27 वर्ष, पे० महेश्वर राम सा०-पंचरुखी, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला-समस्तीपुर के रूप में…

Read More