ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पुलिस के सक्रियता के कारण घटना के महज 12 घंटा के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि दिनांक-25.04.2025 को अहले सुबह पूसा थाना अन्र्तगत ग्राम मोरसंड स्थित एक आम के बगीचा में एक शव प्राप्त होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पूसा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घटना का निरीक्षण एवं सत्यापन किया ।
इस क्रम में शव की पहचान गौतम कुमार, उम्र 27 वर्ष, पे० महेश्वर राम सा०-पंचरुखी, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई। मृतक के गला पर हल्का दवाब एवं सूजन पाया गया था। इस संबंध में मृतक के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर पूसा थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया और शव को पोस्टमार्टम केे बाद परिजन को सौंप दिया गया।

घटनास्थल के निरीक्षण के क्रम में एफएसएल टीम को घटनास्थल से एक महिला की पैंटी बरामद हुआ था जिसपर संदेहात्मक धब्बा पाया गया। उसे आधार बना कर परिजनो से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पता लगा कि,

मृतक का प्रेम संबंध शीला देवी पति विनोद राम सा०-मोरसंड कुम्हिरा, थाना-पूसा, जिला-समस्तीपुर के साथ था। गुरुवार की रात वह मृतक शीला देवी से बगीचा में मिलने आया था। मृतक ने शीला को अपने साथ दिल्ली चलने के लिए बोला साथ ही नहीं जाने पर फांसी लगाने की धमकी दिया। मगर शीला ने दिल्ली जाने से मना कर दिया।
इसी बात पर उसने शीला देवी की साड़ी से ही आम के पेड़ में फांसी लगा लिया। शक के बिना पर गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में शीला देवी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से 03 मोबाईल, 02 सिम, 01 तीन टुकड़ा में कटा हुआ साड़ी एवं 01 हंसुआ बरामद किया गया है।
इस सफलता में पु०अ०नि० ब्रजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पूसा थाना, के नेतृत्व में पु०अ०नि० प्रियरंजन कुमार, पु०अ०नि० श्रेया कुमारी, स०अ०नि० गोरखनाथ सिंह, के साथ सशरत्र बल के जवान शामिल थे।