Author: Dr. Sanjay Kumar

समस्तीपुर/रोसडा । स्थानीय यूआर कॉलेज, रोसड़ा में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय की अध्यक्षता में 167वां शौर्य दिवस मनाया गया। उपस्थित शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्रों ने बाबू कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. राय ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अप्रैल 1858 को ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा नियंत्रित सेना जगदीशपुर में अपने अंतिम युद्ध में पूरी तरह पराजित हो गई थी। उसी दिन जगदीशपुर के किले से यूनियन जैक उतार लिया गया था। उसी की याद में हर साल 23 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया जाता है। वहीं डॉ.…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर मंडल में पहली बार बुधवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान हेतु लाल गाड़ी का उपयोग किया गया। विदित हो कि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित करने एवं टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष टिकट जाँच अभियान चलती रहती है।  इसे अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष गाड़ी तैयार की गयी है जिसे लाल गाड़ी का नाम दिया गया है। विशेष टिकट जाँच अभियान के दौरान टिकट जाँच कर्मचारियों एवं आरपीएफ की टीम को इस विशेष गाड़ी में प्रतिनियुक्त…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीर, बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट एवं बाबू वीर कुंवर सिंह न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मोरारजी सत्येंद्र कैलाशपति गीता महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निःशुल्क नैरोपैथी जांच, बोन मास डेसिटी जांच, ब्लड जांच,  निःशुल्क आथॉरिटेस किट एवं दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा वीर बाबू कुंवर सिंह न केवल स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। पृथ्वी को संरक्षित करने को, करें कुछ ऐसा कि सर्वत्र हरियाली हो। हर व्यक्ति कम- से -कम एक पेड़ लगायें ताकि चहुंओर चिर खुशहाली हो और धरा न ऑक्सीजन से खाली हो। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में वृक्ष की पत्तियों से सज कर वृक्ष मानव बने राजन कुमार ने उक्त बातें कही।उसने कहा कि इससे सांस का संकट तो दूर होगा ही, स्वस्थ पर्यावरण में हम भी स्वस्थ रहेंगे। अवसर था उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा के ईको क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम का।इस अवसर पर क्लब के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल…

Read More

मंचासीन डाॅ अग्रवाल व अन्य। ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर।  प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे पर्यावरण संरक्षण पर काम करें। पृथ्वी हमारी माता है, पृथ्वी की रक्षा करना हमारा पुनीत कर्तव्य है। हमारी भोग लिप्सा और स्वार्थ परक प्रवृति जन्य पर्यावरण असंतुलन हमारी ही जिंदगी को खराब कर रहा हैI जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है I विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इन्टेक, दरभंगा के संयोजक सह मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) एनके अग्रवाल ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। वे मंगलवार को शहर के मथुरापुर स्थित मौलाना मजहरुल हक़ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली की सत्रहवीं एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लादा की पांचवीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक  मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, लादा के सभागार में आयोजित हुई। स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त केवीके, बिरौली एवं लादा के पिछले वर्ष के वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक के सुझावों एवं अनुपालन, प्रगति प्रतिवेदन तथा आगामी वर्ष की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपूर/पूसा । एक तरफ बिहार सरकार बेटियों के शिक्षा पर जोर देकर बिहार की दशा और दिशा बदलने के लिए प्रतिबद्ध दिखती है। बालिकाओं की शिक्षा के लिए साईकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि सहित कई योजनाओं के माध्यम से मुख्यमंत्री अपनी प्रतिबद्धता दोहराते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सरकार के उद्देश्य को पलीता दिखाने पर आमादा है। मामला जिले के पूसा प्रखंड के महमदपुर देवपार पंचायत स्थित प्लस +2 राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय का है। जहां बुधवार को चिलचिलाती धूप में बेटियों का कक्षा 9 में नामांकन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अपनी भौतिक जरूरतों और ऐशो आराम को लेकर हम इतने स्वार्थी हो गये हैं कि हमें अपनी जननी पृथ्वी की चिन्ता ही नहीं रही। हमारी लोलुपता के कारण पेड़ कटते गये, वनो की जगह कंक्रीट के जंगल बन गये, जलाशय सिमट कर लुप्त होते गये, हमारी धरती माता सिसकती रही। मंगलवार को शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जी एन झा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की इसी बदहाली को महसूस कर संयुक्त राष्ट्र संघ नें विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । प्रचंड धूप और पछिया हवा से मुश्किलें बढ सकती हैं। अगले 5 दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 27 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में साफ आसमान के साथ मौसम के शुष्क बने रहने की सम्भावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। ओईनी में  टीम शहनाई की परिकल्पना साकार होने से असहाय परिवारों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस टीम की मौजूदगी गरीब असहाय परिवारों में भी शहनाई गूंजने की उम्मीद जगा रही है। बताते चलें कि स्थानीय समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार के द्वारा 2010 में शहनाई टीम का गठन किया गया था। युवाओं की इस टीम में वैसे लोग शामिल हैं जो अपनी आमदनी में से टीम शहनाई के लिए हर महीने कुछ पैसा रख लेते हैं, और समाज में जरूरत मंद असहाय परिवार को चिन्हित कर उनके लड़की की शादी में बढ-चढ…

Read More