ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/मोरवा । राजकुमार दास उर्फ आरके आनंद बड़े सहज, सरल, मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपने इन्हीं गुणो के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता, व कला जगत को व्यापक क्षति पहुंची है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मोरवा पुर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने सोमवार को स्मृति शेष श्री आनंद के सम्मान में आयोजित शान्ति सभा के दौरान उक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रो अवधेश कुमार झा द्वारा लिखित स्थानीय महालोकनायक महाबली केवल महाराज और अमर सिंह महाराज पर बनी ऐतिहासिक फिल्म अमर केवल फिल्म में महाबली…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। उम्र महज 14 वर्ष, एक मैच में सबसे कम उम्र में अर्ध शतक और शतक सहित 14 बड़े रिकॉर्ड्स! वो भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के धागे खोल कर! गजब, अद्भुत, अकल्पनीय, अविश्वसनीय! आईपीएल कैरियर का पहले मैच में, लखनऊ सुपर जेन्ट्स के खिलाफ शार्दुल ठाकुर के खिलाफ कैरियर के पहली गेंद पर 6 और 20 गेंद पर 34 रन। जरा ठहरिये ये तो महज ट्रेलर था। दूसरे मैच में जल्द आउट होना तो महज संयोग था। पहली गेंद पर छक्का देख क्रिकेट फैन्स से लेकर दिग्गजों और क्रिकेट पंडितों तक सबने कहा दिया लम्बी रेस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/वारिसनगर । वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पुरनाही डाकघर के निकट भाकपा माले के वारिसनगर एवं खानपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन जिला स्थायी कमेटी सदस्य जीवछ पासवान, वारिसनगर प्रखंड सचिव रामचन्द्र पासवान एवं खानपुर प्रखंड सचिव सत्यनारायण महतो की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम पहलगाम आतंकी हमला में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। तदुपरांत अपने संबोधन में केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ० मंजू प्रकाश ने कहा कि पिछले किसी भी समय की तुलना में देश के ऊपर फासीवादी ताकतों की हमला बढ़ता जा रहा है । अम्बेडकर और भारत के संविधान को मोदी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । कोई भी बाल विवाह किसी पंडित, मौलवी या पादरी या फिर गुरू के बिना संपन्न नहीं हो सकता। यह देखते हुए हमनें उन्हें बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ने का फैसला किया। इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होने पाएगा।जिला में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेन्द्र कुमार नें अगामी 30 अप्रैल को बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर आयोजित संकल्प सभा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मार्क इंटरनेशनल स्कूल, मोगलानीचक के प्रांगण में मार्क इंटरनेशनल स्कूल परिसर में एक कदम, अग्रणी शिक्षा की ओर विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला भर से आए हुए गण-मान्य शिक्षाविदों व शिक्षा शास्त्रीयों ने अग्रणी शिक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस संध्याकालीन विचार संगोष्ठी में मौसम की बदमिजाजी के कारण हो रहे रिमझिम फुहारों के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस विचार संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए स्कूल के निदेशक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि शिक्षा आधुनिक समाज की नींव है। यह व्यक्ति और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू और एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन नें ठाना है कि शिक्षा विभाग और श्रम संसाधन विकास विभाग के साथ मिलकर ईंट भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों का पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में अभियान चलाकर नामांकन करायेगा। इस सम्बंध में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव नें विभिन्न विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक कर उन सभी का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठों पर श्रमिकों के 6 से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पुलिस के सक्रियता के कारण घटना के महज 12 घंटा के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि दिनांक-25.04.2025 को अहले सुबह पूसा थाना अन्र्तगत ग्राम मोरसंड स्थित एक आम के बगीचा में एक शव प्राप्त होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पूसा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर घटना का निरीक्षण एवं सत्यापन किया । इस क्रम में शव की पहचान गौतम कुमार, उम्र 27 वर्ष, पे० महेश्वर राम सा०-पंचरुखी, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला-समस्तीपुर के रूप में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। संदीप पाटिल। समस्तीपुर(हसनपुर)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश स्तब्ध है और शोकग्रस्त है। हर आदमी विचलित है।जगह-जगह प्रतिरोध मार्च, कैंडल मार्च आदि निकाले जा रहे हैं। देशवासियों का आक्रोश आतंकवाद के खिलाफ अंतिम और निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा हैं। इसी क्रम में जिले के हसनपुर बाजार में मुस्लिम युवाओं की पहल पर पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च जामा मस्जिद से सुभाष चौक होते हुए ब्लॉक रोड तक पहुंचा और श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवकों ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड युवा पीढी के रूझान और उनके बदलते मिजाज के साथ खुद को बदलने केलिए हमेशा तैयार रहती है। इसी कडी में कंपनी ने नये फीचर व तकनीक से लैश एक और दमदार बाईक हण्टर 350 2025 मॉडल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने केक काट कर नये माॅडल के लांचिंग का जश्न मनाया। इस अवसर पर आदित्या मोटर्स के प्रबंधक मनीष झा ने बताया है कि यह बाइक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। हमारे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा संगोष्ठी भाजपा जिला समस्तीपुर के द्वारा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी और जिलाध्यक्ष दक्षिणी शशिधर झा के संयुक्त अध्यक्षता में भाजपा समस्तीपुर जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। संगोष्ठी का संचालन जगदेव राम ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि बिहार सरकार पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने संगोष्ठी में मंचासीन नेताओं के साथ बाबा साहेब के के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद बाबा साहेब के 135वें जंयती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी…