
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के परतापुर ग्राम में पिछले दिनों अग्निकांड के पीड़ितो यथा रामवृक्ष राम, कौशल्या देवी, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी तथा भागीरथपुर पंचायत अंतर्गत मुक्तापुर ग्राम के सरिता देवी, गायत्री देवी रीना राय एवं गीता देवी से मुलाकात की।
उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनको ₹20000 सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त आपदा पीड़ित मोहम्मद सोहेल को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचल अधिकारी कल्याणपुर, स्थानीय मुखिया एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।