ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। गुरूवार को ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन ऑफ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, समस्तीपुर मंडल के मंडलीय कार्यालय में ऐतिहासिक दिवस 01 मई, अर्थात विश्व मजदूर दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान ओबीसी संगठन के पुराने पदाधिकारी, कर्मठ, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता, एवं रेल कर्मचारियों के हितैषी, मंडल कार्यायल सचिव, ऑल इंडिया OBC रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन समस्तीपुर मंडल कैलाश राय SSE (c&w) के सम्मान में उनके सेवा निवृति उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर मजदूरों के बलिदान, त्याग और समर्पण के प्रतीक चिह्न पर पुष्पांजली अर्पित करने के साथ-साथ पुलवामा हमले…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मई दिवस या अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमशील मजदूर भाईयों केलिए विजय दिवस के रूप में विख्यात है। क्योंकि आज के दिन ही लंबे संघर्ष के बाद आज के ही दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रम कानून अस्तित्व में आया था। भाकपा माले एवं खेग्रामस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत रहीमाबाद के बहादुरनगर में आयोजित मजदूर दिवस समारोह के अवसर पर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज के इस पुनीत अवसर पर हम मजदूरों के शोषण, दमन और असमानता के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । प्रखंड क्षेत्र के चकले वैनी,धोबगामा, मोरसंड एवं चंदौली पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला गया। इसके पुर्व अपने अधिकार के लिए संघर्ष के दौरान शहीद हुए मजदूर साथियों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान चकला वैनी, धोबगामा, चंदौली व मोरसंड चार पंचायतों में भाकपा-माले की कुल नौ शाखाओं का पुनर्गठन किया गया। जिसमें चकले वैनी में सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव राजाराम सिंह, धोबगामा में उषा देवी,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भाजपा के पूर्व एमएलसी स्व. हरिनारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित होटल कैलाश इन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौक पर एस.के.मण्डल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एस.के.मण्डल ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अपने उदगार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि स्व. चौधरी हमेशा लोगो के दिलों पर राज किये। वे तमाम सामाजिक भेद भाव से उपर उठकर सभी को बराबर सम्मान देते थे। यही कारण था कि सभी दलों के लोग भी उन्हें आदर देते थे और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । 14 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में हाफ सेंचुरी और 35 गेंद पर सेंचुरी ठोक दी। इसमें 94रन सिर्फ छ्क्के व चौके से 11 छक्के 7 चौके आये। इसके साथ नौवी कक्षा के छात्र वैभव ने 14 साल की उम्र में 14 बड़े रिकार्ड पर समस्तीपुर का नाम दर्ज करा दिया। वैभव की सफलता के पीछे उनके पिता संजीव सूर्यवंशी के त्याग और तपस्या का बडा योगदान है। इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, समस्तीपुर के सभागार में बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित धर्म गुरुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाल विवाह के विरुद्ध इस आंदोलन को समीचीन और स्वस्थ समाज के निर्माण केलिए जरूरी बताते हुए समर्थन दिया साथ ही बालविवाह नहीं कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेजेबीविके सचिव सुरेन्द्र कुमार नें कहा कि आप सभी धर्मगुरुओं से मिला सहयोग व समर्थन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। निवर्तमान विधान पार्षद स्मृतिशेष हरिनारायण चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर शहर के होटल कैलाश इन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, नेताओं जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्मों के विद्वानों ने स्वर्गीय चौधरी के जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि स्व चौधरी सच्चे राजनेता थे। वे जीवन भर सर्वधर्म समभाव का पालन करते हुए समाज के लिए काम करते रहे। स्व. हरि नारायण चौधरी त्याग, समर्पण और प्रेम के प्रतिमूर्ति थे और उन्होंने अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। नमो दीदी ड्रोन योजना और डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का योगदान उल्लेखनीय है, इसकी चर्चा देश के सभी विश्वविद्यालयों में ही नहीं दुनिया भर में हो रही है। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक सह सचिव डेयर डाॅ एम एल जाट ने उक्त बातें कही। बताते चलें कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ. पी एस पांडेय ने मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के महानिदेशक और सचिव डेयर डॉ. एमएल जाट से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न अनुसंधान एवं विकास कार्यों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । श्मसान की भूमि से मिट्टी कटाई की खबर से ओईनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध पर प्रशासन के सहयोग से तत्काल काम रोक दिया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह कुशवाहा ने बताया कि मिट्टी कटाई के दौरान कई कंकाल निकले हैं। जो यह बताते हैं कि यह श्मशान की भूमि है। वहीं कंकाल के आधार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इस भूमि पर अपना दावा किया है। श्री कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत राज मोहम्मदपुर कोआरी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 4 मई तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। खास तौर पर 1 से 3 मई के बीच इसकी संभावना अधिक है। इस संबंध में जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 04 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है किपूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते है। अनुकूल मौसमीय परिस्थितियाँ…