
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । भगवानपुर चकसेखु स्थित मिथिला सेवी प्रो हीरा झा के आवास पर आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में मिथिला की बेटी व युवा गायिका अनामिका झा को मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक तथा बिहार प्रांत श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रो पीके झा प्रेम ने पाग, चादर, पुष्पहार और राम चरित मानस भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो प्रेम ने युवा गायिका के मैथिली प्रस्तुति पर सम्पूर्ण मिथिला भाषी सुधी श्रोताओं की ओर से शुभकामनाएं संग बधाई दिया।
अनामिका झा के बेहतरीन प्रस्तुति पर शिक्षा विहार भटगामा के निदेशक सह श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के सचिव सुशांत चन्द्र मिश्र ने भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया और शीघ्र ही अपने संस्थान में विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की और आमंत्रित भी किया।
ज्ञातव्य हो कि शिक्षा विहार एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष मिथिला के विभिन्न क्षेत्रों से विशिष्ट योगदान के लिए आदित्य नारायण मिश्र स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं।इस अवसर पर मिथिला शिक्षा मंच से जुड़ें वरिष्ठ सदस्य प्रो प्रमोद कुमार चैधरी, डॉ राजकुमार, ई मनोहर सिंह, प्रभात कुमार चैधरी, पवन राय आदि उपस्थित थे।