
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/ पटना। एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2025 चाक-चैबन्द सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त एवं शान्तिपूर्वक 11 मई 2025 को संपन्न हो गया। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र. से जुडे मेधावी छात्र-छात्राओं के तकनीकी शिक्षा पाने केे सपने को साकार करने को समर्पित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना द्वारा लगातार 4थे वर्ष अपने सभी संस्थानों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए चेयरमैन एसके मंडल ने बताया कि जब से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम (नेशनल स्कॉलरशिप प्रोग्राम) के आयोजन की घोषणा की गयी थी उसी समय से इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। यह स्काॅलरशिप सह प्रवेश परीक्षा नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी, और प्रबंधन के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित किया जाता है। परीक्षा का परिणाम दिनांक 24 मई 2025 को घोषित की जाएगी एवं दस्तावेज सत्यापन और नामांकन हेतु साक्षात्कार 02 जून 2025 से प्रारंभ होगा।
बताते चलें कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यह छात्रवृत्ति परीक्षा एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना के द्वारा संचालित सभी संस्थानों यथा विद्यापति इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, कमरांव तकिया, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, सिंधिया स्खुर्द, समस्तीपुर, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ आईटी एण्ड मैनेजमेंट, सिंधिया खुर्द, समस्तीपुर कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पश्चिमी पटेल नगर, पटना, सौम्या कृष्णा ए०एन०एम० ट्रेनिंग स्कूल, पश्चिमी पटेल नगर, पटना एवं कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मुरलीगंज, मधेपुरा में संपन्न हुई।
श्री मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल योग्य छात्रों को उनकी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करता है. बल्कि नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी और प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न शहरों से छात्रों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो उनकी शैक्षिक और आर्थिक चुनौतियों को कम करने में मदद करेगी।
संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों में नामांकन कार्यक्रम की तिथियां अलग-अलग घोषित की जाएंगी। उन्हेांने बताया कि अभ्यर्थी अपना रिजल्ट एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट www.skmgi.in पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही हमारे सभी संस्थानों में जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
श्री मंडल ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता और गुणवता सुनिश्चित करना हमारा प्राथमिक एवं अंतिम लक्ष्य है। यह कार्यक्रम हमारी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ताकि शहरी या ग्रामीण, अमीर या गरीब हर छात्र को उसकी योग्यता और प्रतिभा के अनुरूप समान अवसर मिले। विदित हो कि एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स पटना के द्वारा संचालित सभी संस्थान सभी सक्षम प्राधिकार से मान्यता प्राप्त हैं। विशेष जानकरी के लिए 0612-2283169, 9771347996, 9341072401 पर सम्पर्क कर सकते हैं।