ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। खेती बिना खेत मशरुम सेहत, स्वाद और समृद्धि का अद्वितीय काॅम्बो है। पहले सिर्फ ठंड के मौसम में उगाया जाने वाला मशरुम आज हर मौसम में उगाया जा रहा है। साथ ही इसके औषधीय गुणो के कारण राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमेशा मांग रहती है। बनारस के पनियरा ग्राम स्थित रिन्यू ईडू हब के परिसर में आयोजित एकदिवसीय मशरुम उत्पादन सह प्रसंस्करण प्रशिक्षण के दौरान डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मशरुम वैज्ञानिक डाॅ दयाराम ने उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि मशरुम उत्पादन एवं प्रसंस्करण के विभिन्न-विभिन्न तकनीकों को देश कोने-कोने में…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर । त्याग, और एकनिष्ठ समर्पण की प्रतिमूर्ति माता जानकी सिर्फ पूजनीय देवी ही नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान भी हैं। सिटी सेंट्रल स्कूल, भुईंधारा के सभागार में आयोजित जानकी प्राकट्योत्सव के अवसर पर सिटी सेन्ट्रन स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि धरती से जन्म लेकर पुनः धरती में समाहित होने तक उन्होंने आदर्श नारी के जो प्रतिमान स्थापित किए वे चिर अनुकरणीय हैं। इसके पुर्व आगत अतिथियो का मिथिल की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल आदि से स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर और त्याग,…
ओईनी न्यूज। समस्तीपुर/रोसडा । यूआर कॉलेज, रोसड़ा में 17-18 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर बिहार समाज विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 11 बजे आयोजन एवं शैक्षणिक परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की प्रगति पर चर्चा की गई। बिहार समाज विज्ञान अकादमी के महासचिव सह यूआर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एवं चतुर्थ बिहार समाज विज्ञान कांग्रेस के संयोजक डॉ. घनश्याम राय ने बताया कि अब तक रजिस्ट्रेशन 170 हुआ है तथा सारांश लगभग एक सौ आये है। उन्होंने सम्मेलन के दायित्वों में बरती जा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित, व अतिक्रमण मुक्त ग्रीन सिटी बनाने में आप शहर वासी का सहयोग अति आवश्यक है। शहर अतिक्रमण मुक्त रहेगा तो आम लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी, आपात स्थिति में आवागमन सुविधाजनक होगा और व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी। एसडीएम दिलीप कुमार ने शहर के खाटू श्याम बिहारी मंदिर प्रांगण के सभागार में जिला प्रशासन व व्यवसायियों के बीच संवाद कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा शहर को अतिक्रमण मुक्त करके ही जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। बताते चलें कि समस्तीपुर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना पुलिस ने नीट परीक्षा में मूल अम्यार्थियों के बदले फर्जी अभ्यर्थी (स्कालर) को परीक्षा में बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इसमें शामिल एक जेल चिकित्सक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दरभंगा जिले के लहेरियासराय के रहमगंज काली मंदिर के सुरेश मल्लिक के पुत्र रामबाबू मल्लिक और बेगूसराय के जेल चिकित्सक सह विभूतिपुर के बेलसंडी गांव के डॉ रंजीत कुमार के रूप में हुई है। उनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, 50 हजार नगद, और एक कार बरामद किया गया है। सोमवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते गाड़ी सं. 14223/14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रेक द्वारा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरूवार एवं शनिवार को राजगीर और किउल के मध्य गाड़ी सं. 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। जिसके तहत दिनांक 06.05.2025 से 31.05.2025 तक इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए सीपीआरओ हाजीपुर सरस्वती चन्द्र ने बताया है कि गाड़ी सं. 03266 राजगीर-किउल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी से सम्बद्ध श्रीराम बाजपेई ग्रुप एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के सदस्यों ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर और एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन अलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रामकृष्णपुर के सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और आपदा उन्मुखीकरण कार्यशाला सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की शिक्षिका संगीता कुमारी ने और संचालन दीप्ति कुमारी ने किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष समीर कुमार प्रधान एवं डालसा सचिव चंदा लाल के निर्देशन में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता अमरेश कुमार सिन्हा नें बच्चों का कम उम्र में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बाल विवाह करने या कराने से कोई पुण्य नहीं मिलता। यह न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि घोर पाप भी है। उक्त बातें पिछले दिनों अक्षय तृतीया के मौके पर कल्याणपुर मे एक बाल विवाह को टालने के दौरान समस्तीपुर के उप महापौर रामबालक पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि इस महाकुरीति को जड़ से मिटाना जरूरी है और इसकेलिए व्यापक जन समर्थन और जन सहयोग जरूरी है। बताते चलें कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम अंतर्गत चलायें गये बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण महा अभियान के दौरान जिले में छ:…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार झा, परिषद् की ईकाई मिथिला बाल परिषद् के संयोजक पद पर ईश्वर चंद्र विद्यासागर, उद्योग मिथिला के अध्यक्ष पद पर विजय मिश्रा तथा परिषद् की राजनीतिक ईकाई आदर्श मिथिला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ई सुरेश्वर पोद्दार का मनोनयन किया गया। पिछले दिनों जयनगर में संपन्न परिषद् के कार्यकारिणी की बैठक में परिषद् के खाली पड़े पदों पर मनोनयन किया गया था। जिसमें समस्तीपुर से चार मिथिला सेवियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नये पदधारिय को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए…