ओईनी न्यूज नेटवर्क। सुरेन्द्र कुमार, सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर। उपर की तस्वीरों को देखिये, दोनों तस्वीरों का अनोखा साम्य मन को एक अद्भुत अहसास से गदगद कर देता है।पहली तस्वीर राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले और क्रांतिकारी फातिमा शेख की है। जिन्होंनें तमाम समाजिक गतिरोध के विरुद्ध अपना घर और परिवार त्याग कर लड़कियों की शिक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज उसी का देन है कि लड़कियाँ घर के किचन और श्रृंगार तक सीमित नहीं रही। वे प्रत्येक क्षेत्र में अपेक्षा से कहीं अधिक बेहतर करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर मां भारती के दो जांबाज…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भगवानपुर चकसेखु स्थित मिथिला सेवी प्रो हीरा झा के आवास पर आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में मिथिला की बेटी व युवा गायिका अनामिका झा को मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक तथा बिहार प्रांत श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रो पीके झा प्रेम ने पाग, चादर, पुष्पहार और राम चरित मानस भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो प्रेम ने युवा गायिका के मैथिली प्रस्तुति पर सम्पूर्ण मिथिला भाषी सुधी श्रोताओं की ओर से शुभकामनाएं संग बधाई दिया। अनामिका झा के बेहतरीन प्रस्तुति पर शिक्षा विहार भटगामा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 17. मई .2025 को दरभंगा के डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह के 119 वें जयंती समारोह में भाग लेने का निमंत्रण देने हेतु पूर्व सांसद आनंद मोहन समस्तीपुर पधारे। इस क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न गांव में जगह जगह बैठक का आयोजन श्री मोहन ने लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसी दौरान ग्राम शेखोपुर के उप प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह के अध्यक्षता में, इसके बाद ग्राम खैरी के मुखिया प्रतिनिधि पवन देव सिंह की अध्यक्षता में, तदुपरांत बलाही ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर अनिल सिंह एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आने वाले 5 दिनों में प्रचंड धूप और भीषण गर्मी परेशानी का सबब बनेगा। इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में आसमान प्रायः साफ रहने का अनुमान है एवं उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने के साथ-साथ गर्म दिन बने रहने की सम्भावना है। इस…
ओईनी न्यूजनेटवर्क। पूसा । राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के परिसर स्थित विद्यापति सभागार सभागार में नेशनल टेक्निकल टेक्स्टाइल मिशन, वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत एग्रो टेक्स्टाइल पर केंद्रित विशेष पहल एवं साईलेज मक्का के बढ़ावा से जुड़े विषय पर आधारित एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों का शाॅल, पाग, स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत, कुलगीत प्रसारण आदि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद मुख्य अतिथि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के मंत्री गिरिराज सिंह, वीसी डाॅ पीएस पाण्डेय व अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने…
स ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगामी 10 मई से प्रारंभ होने वाली गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता व सक्षमता जांच परीक्षा केलिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम मे श्री कुशवाहा ने बताया कि कुल प्राप्त 25369 आवेदनो मे 19290 पुरुष, 6078 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर शामिल है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 15 दिन दिनांक 10 मई, 13 मई, 14 मई ,15 मई,16 मई, 17 मई, 19 मई, 20 मई, 21 मई, 22 मई, 23 मई, 24 मई, 26 मई, 27 मई एवं 28 मई निर्धारित है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के परतापुर ग्राम में पिछले दिनों अग्निकांड के पीड़ितो यथा रामवृक्ष राम, कौशल्या देवी, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी तथा भागीरथपुर पंचायत अंतर्गत मुक्तापुर ग्राम के सरिता देवी, गायत्री देवी रीना राय एवं गीता देवी से मुलाकात की। उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनको ₹20000 सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त आपदा पीड़ित मोहम्मद सोहेल को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचल अधिकारी कल्याणपुर, स्थानीय मुखिया एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने गुरूवार को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछ डॉक्टर एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे जिस पर श्री हजारी ने नाराजगी जाहिर की एवं सिविल सर्जन को उन पर जांच करने हेतु निर्देश दिया। इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि और अनुमंडलीय अस्पताल के भवन मरम्मती के विषय में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में श्री हजारी ने मरीजों से मुलाकात भी की और उनका कुशलक्षेम पूछा, और अस्पताल की व्यवस्था का फीड…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। उमाशंकर सिंह। मोहिउद्दीननगर। विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोहिउद्दीननगर उत्तर और दक्षिण पंचायत, कंहौली, कुरसाहा, हरैल, मदुदाबाद, टेढ़ी बाजार, दशहरा, जलालपुर, विष्णु बेरी, मटिऔर और सुलतानपुर गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया। इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के उपाध्यक्ष प्रवीण भगत ने कहा कि कांग्रेस ने हर गांव और घर में झंडा लगाने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी, मृतक विशुनी सहनी के परिजनो से, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना देते हुए, हजारों रुपये मूल्य का राशन, बर्तन, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया। इस अवसर पर मौजूद रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश सहनी ने बताया कि, उनके ग्रामीण विशुनी सहनी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करते थे। पिछले दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर वह घर वापिस आ गया। यहां उसकी…