ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर (एसएनबी)। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए डीपीएस के निदेशक हाजी मसूद हसन ने बताया कि इस वर्ष कुल 27 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। जिनमे से 25 छात्रों ने प्रथम तथा 02 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है। इस तरह विद्यालय का समग्र परिणाम 100 फीसद रहा, जो उत्कृष्टता प्रतीक है। इनमें से फरजूक हसन 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाॅपर रहे, वहीं असद…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर के छात्रों ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए स्कूल के मीडिया प्रबंधक मो सर्फे ने बताया कि इस वर्ष कुल 59 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। जिनमे से 47 छात्रों ने प्रथम तथा 12 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है। इस तरह विद्यालय का समग्र परिणाम 100% रहा, जो उत्कृष्टता प्रतीक है। विद्यालय के टॉपर्स में शामिल एक छात्र, निहीर कुमार, जिन्होंने 94% अंक प्राप्त किए हैं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगामी 18 मई तक पूरवा हवा के कारण उमस और आसमान में गरज वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14-18 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः- पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादलों के बनने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रिविक्रम फाउंडेशन एवं दूर दर्शन की योगा ट्रेनर, पूनम कुमारी, ने कक्षा 4 से 10 तक के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सुश्री पूनम ने बच्चों को मानसिक संतुलन, आत्म-विश्वास, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि “हर बच्चे की भावनाएं अनमोल होती है। हमें न केवल उनकी पढ़ाई पर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। चंदन कुमार। बिभूतिपुर (समस्तीपुर)। प्रखंड के एकलौता डिग्री कॉलेज डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 में गृह विज्ञान, संगीत, मैथिली, उर्दू, कॉमर्स सहित करीब आधा दर्जन से अधिक विषयों में प्राचार्य के अनुमोदन के आधार पर विश्वविद्यालय ने नामांकन पर रोक लगा दिया है। इसके खिलाफ भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के जिलाध्यक्ष नीलकमल एवं अंचल सचिव प्रिंस कुमार के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य राकेश रंजन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें यह मांग किया गया है कि अविलंब इन विषयों में नामांकन हेतु अनुमति लेकर उक्त विषयों में नामांकन बहाल करें।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर । सीबीएसई के दसवीं के रिजल्ट का प्रकाशन होते ही ताजपुर शहर के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में खुशी की लहर दौर गई और पूरा परिसर जश्न में डूब गया। विद्यालय के मान्यता मिलने के पश्चात् प्रथम बैच के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित कर दिया एवं सबका मन प्रफुल्लित कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए मोडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कि अभी पिछले वर्ष ही विद्यालय को सीबीएसई से प्रस्वीकृति मिली थी। ऐसे में विद्यालय के छात्र अनुज ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । हॉली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के 10वीं कक्षा के छात्रों ने हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षा में अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अम्बर प्रकाश रहे, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टाॅपर रहे। वहीं निखिल राज और दीपाली सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा आयुष सिंह और हर्ष कुमार 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त…
ओईनी न्यूजनेटवर्क। समस्तीपुर । हॉली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के छात्रों ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कुल 284 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय का समग्र परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जो उत्कृष्टता का प्रतीक है। तीनों स्ट्रीम दृ साइंस, कॉमर्स और आर्ट दृ में छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया। पी.सी.एम. स्ट्रीम से ’जतिन धंधानिया’ ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाॅपर रहे। जबकि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर / पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में विवि के विभिन्न महाविद्यालयों के विभिन्न संकाय में नव नियुक्त सदस्यों के लिए इंडक्शन विषय पर आधारित गुरू दक्षता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत, सम्मान व कुलगीत प्रसारण की औपचारिकता के बाद जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं आगत अतिथि सहित कुलपति ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईसीएआर नई दिल्ली के उप महानिदेशक शिक्षा डॉ आरसी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षण के प्रति सहानुभूति के साथ दृष्टिकोण को अपनाएं और छात्रों को बड़े सपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । परीक्षा के अंतहीन सिलसिले का नाम ही जीवन ही। न तो एक परीक्षा आपके प्रतिभा का मुल्यांकन करने केलिए काफी है और न हीं यह अंतिम परीक्षा हैं। मंगलवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि याद रखिये परीक्षा और परीक्षा फल सिर्फ और केवल सिर्फ एक दस्तावेजी औपचारिकता है। इसमें आपकी प्रतिभा को सहेजना नामुमकिन है। परीक्षा कभी आपकी प्रतिभा का अंतिम विश्लेषक नहीं हो सकते। बताते चलें कि सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं व बारहवीं का परीक्षा…