
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के न्यू शॉपिंग कंपलेक्स के सभी दुकानदारों ने विश्वविद्यालय की ओर से नए एग्रीमेंट से दुकानो कि किराया में हुए बढ़ोतरी को लेकर दुकान बंद कर सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद होने से आम लोग एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदारों का कहना था कि विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व के एग्रीमेंट के तहत 2805 रुपए लगभग किराया लिए लिया जाता था। 3 वर्ष बाद 10 प्रतिशत बढ़ाकर उसे 3086 रुपया के आसपास कर दिया गया। वहीं अब विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पिछले एग्रीमेंट को खत्म कर नए सिरे से एग्रीमेंट बनाए जाएंगे जिसके आधार पर किराया में 65 प्रतिशत बढ़ोतरी किया जा रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि पुराने एग्रीमेंट को तोड़ना और नए सिरे से विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा एग्रीमेंट करने की बात कहा जाना नियमाकूल नहीं है। दुकानदारों का यह भी कहना था कि पूसा के क्षेत्र में 8 प्रति स्क्वायर फीट एवं शहरी क्षेत्र में15 रूपया स्क्वायर फीट दुकानो का किराया लिया जाता है। जबकि यहां नई एग्रीमेंट के मुताबिक अब 30 रुपया प्रति स्क्वायर फीट की दर से किराया देना पड़ेगा। जो कि नगर निगम के शहरी क्षेत्र से दोगुनी है।
एग्रीमेंट तोड़ने एवं किराया बढ़ाने के विरोध में दुकानदारों के इस हडताल का भाकपा माले ने समर्थन किया। इस बाबत भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सह जिला कमिटी सदस्य अमित कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की मनमानी एक बार फिर चरम पर है। विवि के सांठ-गांठ से इसी भू खण्ड के उत्तरी छोड पर स्थित खाली भूमि पर अवैध बस पडाव संचालित है, इस तरफ बार बार ध्यानाकर्षण के बावजूद विवि प्रशासन या जिला प्रशासन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा।
वहीं पुर्व कुलपति द्वारा स्वरोजगार हेतु क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को व्यवस्थित करने की सोच के तहत उपलब्ध कराये गये दुकानों पर तनाशाही अंदाज में किराया बढाया जा रहा है। यह बेहद दुखद है। मौके पर सहदेव दास, सत्येंद्र राय, अर्जुन ठाकुर, रामबाबू सहनी, प्रमोद कुमार, अनुभव कुमार सहित कई दुकानदार मौजूद थे।