ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । शहर के मोहनपुर में रविवार को जिले का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पीटल कमला इमरजेंसी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अब इस अस्पताल में मरीजों को एक छत के नीचे ही सभी बीमारियों का इलाज किया जायेगा। इस अस्पताल की सबसे खास यह है कि इस अस्पताल में पेनलेस डिलीवरी (दर्द रहित प्रसव) की व्यवस्था की गई है। जो जिलावासियों के लिए वरदान साबित होगा। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुख्य अतिथि आइजीआइएमएस के भूतपूर्व डीन सह प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतना एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन प्रो. डॉ अजीत…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दिनांक 18.05.2025 दिन रविवार को श्री समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के निर्देशानुसार श्रीमती चंदा लाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मनोज और अधिकार मित्र दीप्ति कुमारी के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। इसलिए यह राजकीय मध्य विद्यालय लदौरा कल्याणपुर के सभागार में अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता और संचालन (PLV) अधिकार मित्र दीप्ति कुमारी नें किया। मौक़े पर उपस्थित (PL) पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार ने बिहार विक्टिम कंपनसेशन स्कीम 2014 से पीड़ित लोगों के कानूनी सहायता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा स्थित यूआर कॉलेज परिसर में बिहार समाज विज्ञान अकादमी के महासचिव सह चतुर्थ बिहार सामाजिक विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन सत्र एवं पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय ने मंचासीन अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तदुपरांत करतल ध्वनि के बीच मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुनश्च महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पहलगांम में आतंकी हमला पर मिथिलांचल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आतंकी को मिट्टी में मिलाने के घोषणा पर आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों के साथ ही पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों को नेस्तनाबूद कर एक कडा संदेश विश्व को दिया गया। पाकिस्तान द्वारा भारत पर किये सभी हमलों को विफल कर भारत के सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। भारतीय सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के उपलक्ष्य में भाजपा समस्तीपुर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा डॉ भीमराव अंबेडकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बाला,ताजपुर समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला, निबंध ,पेंटिंग एवं संगीत,प्रतियोगिता का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र,समस्तीपुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर पासवान ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला सह रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अमित वरीय शिक्षक श्री रविन्द्र कुमार ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सेवा परमो धर्मः एवं अहर्निशं सेवा महे के सिद्धांत को मैं न केवल शब्दों में, बल्कि अपने कर्मो में भी साकार करना चाहता हूं। मैं समस्तीपुर की मिट्टी में जन्मा हूं, यही मेरी पहचान है, और अपने लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है। श्री राम चंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर जिला के अंतर्गत लगुनियाँ गांव में वार्ड संख्या 46 के पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान रामचन्द्र अस्पताल के प्रबंध निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार सिंह ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। हाल ही में पश्चिमी सीमाओं पर हुई घटनाओं के आलोक में नागरिक सुरक्षा की महत्ता बढ़ गई है। इसे देखते हुए शिविर में नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। साथ ही निदेशालय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए कैडेट्स का चयन इस शिविर के दौरान किया जाएगा। शिविर कमांडेंट कर्नल रविंद्र रावत ने उद्घाटन समारोह के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इस शिविर के दौरान कैडेट्स को रेजीमेंटल जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा, जो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेगा। हमारा उद्देश्य है कि ये…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। चित्रकूट (उप्र)। चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर गठित एसटीएफ ने चित्रकूट से साइबर अपराधियों को सिम उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हरकत में आयी पुलिस ने शातिरों के आधे दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये साईबर अपराधियों को भारी मात्रा में एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध कराते थे और देश के कोने कोने से इस सिम के माध्यम से भोले भाले लोगो को ठगी का शिकार बना चुके थे। पुलिस सुत्रों के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया कंपनी का एक अधिकृत डिस्टीब्यूटर अग्रहरि कम्युनिकेशन का मालिक ओमप्रकाश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर (एसएनबी)। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मानव सेवा व जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए एक बार एक बेटी की शादी का बीड़ा उठाने के साथ, विभिन्न हादसों में मरने वाले मृतक के परिवार वालों को 06 माह का राशन उपलब्ध कराया। इस दौरान भाई राजू सहनी ने रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी, मृतक विशुनी सहनी एवं दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव के सड़क हादसे में मरने वाले रामचंदर पासवान के परिजनों से मुलाकात किया तथा उन्हें भी 06 माह का राशन आदि सामान उपलब्ध…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। तिरहुत एकेडमी के सभागार में समर कैंप 2025 के सफल आयोजन हेतु जिले के सभी प्रखंड के चयनित शिक्षकों एवं अन्य संस्थान के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का प्रारंभ परिचय सत्र एवं समर कैंप एवं कमाल गणितीय कैंप मैन्युअल पोस्टर के विमोचन से किया। विषय प्रवेश कराते हुए उन्होंने समर कैंप के आयोजन की महत्ता के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमंडलीय समन्वयक हेमंत कुमार ने समर कैंप से संबंधित असर 2024 मूल्यांकन पत्र की जांच…