ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे मंगलवार को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 4326 मामलों से ₹ 35.20 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। समस्तीपुर मंडल मुख्यालय से इस बाबत जानकारी के अनुसार इस अभियान मे 258 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी। विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश में परिवर्तन तीव्र गति से और स्पष्ट रूप से हो रहा है, जिसे हर नागरिक और आगंतुक सहजता से देख और अनुभव कर सकते हैं। यह विकास अब केवल नीतियों और राजनीतिक भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भवनों, सड़कों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। देश में बने एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हुए यह महसूस होता है कि राज्यों के बीच संपर्क में सुधार हुआ है और यात्रा अधिक सुगम हो गई है। इसका उदाहरण वे आधुनिक हवाई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा आज 20.05.2025 को मुख्यालय, हाजीपुर में विभागाध्यक्षों, मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी । इस बैठक में महाप्रबंधक द्वारा पूर्व मध्य रेल पर चल रहे यात्री सुविधा एवं आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की । इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि हमें रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का ज्यादा-से-ज्यादा प्रयोग करना होगा ताकि लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए उन्हें बेहतर परिणाम दे सकें । महाप्रबंधक श्री सिंह ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक की टीम को अनुमंडल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह नुक्कड नाटक टीम कपि शिव शिक्षा सेवा आश्रम समस्तीपुर के निर्देशन में जिला के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन एवं किसान मजदूर को बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देगी तथा उन्हें जागरूक करेगी। साथ ही इन योजनाओं का आमजन मजदूर मिस्त्री वर्ग के लोग किस तरह से लाभ लेंगे इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। श्रम संसाधन विभाग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के न्यू शॉपिंग कंपलेक्स के सभी दुकानदारों ने विश्वविद्यालय की ओर से नए एग्रीमेंट से दुकानो कि किराया में हुए बढ़ोतरी को लेकर दुकान बंद कर सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद होने से आम लोग एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्व के एग्रीमेंट के तहत 2805 रुपए लगभग किराया लिए लिया जाता था। 3 वर्ष बाद 10 प्रतिशत बढ़ाकर उसे 3086 रुपया के आसपास कर दिया गया। वहीं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय । मंगलवार को नगर परिषद् दलसिंहसराय अन्तर्गत गोला पट्टी में पिछले दिनों तेली साहू समाज के सरदार गंज रोड स्थित किराना व्यवसायी अर्जुन साह जी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हुए गोली कांड की घटना के विरोध में तेली साहू समाज की एक बैठक हुई। जिसमें तेली साहू समाज के प्रदेश के नेता नरेश साहू, मुकेश कुमार नंदन, जवाहर साह, सुरेश साह शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने पीड़ित किराना व्यवसायी अर्जुन साह के घर पर जाकर घटना की जानकारी ली और पीडितों का कुशल क्षेम जाना। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के जोरदार नारेबाजी के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आशा संघ के कल्पना कुमारी ने किया। सभा को कल्पना सिन्हा, पूनम कुमारी, अर्चना झा ने संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कस के प्रभारी नेता महेश कुमार ने कहा कि आशा को नियमित करने 26 हजार रूपए वेतन देने आदि मांगों को लेकर संघ वर्षों से संघर्षरत है। दूसरे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मौजूदा हालात में सुहाने मौसम का दौर बरकरार रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों हल्की वर्षा तो कुछ जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 25 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में वर्तमान मौसमीय परिस्तिथियाँ के कारण अभी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। जिसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा कुछ जिलों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में सहगल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित डिजिटल साक्षरता जोड़े गांव को दुनिया से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने करतल ध्वनि के बीच फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उक्त कोर्स के लिए चयनित छात्राओं ने स्मार्ट कक्ष को रंगोली, गुलदस्ता आदि से सजाकर उत्कृष्ट सृजनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत कर आनंददाई वातावरण का निर्माण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने कहा कि आज कंप्यूटर की दुनिया है जिसकी जानकारी एवं जिसमें दक्षता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । अगले पांच दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए तैयार मक्के के फसल की कटनी, दौनी तथा दानो को सुखाने के कार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सब्जी आदि फसलो पर कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक सह ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डाॅ सत्तार ने मौसम पुर्वानुमान के मद्देनजर किसान भाईयों केलिए सलाह व सुझाव जारी करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने मौसम को देखते हुए जारी अपने सुझाव में बताया है कि किसान भाई लम्बी अवधि वाले…