
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । मौजूदा हालात में सुहाने मौसम का दौर बरकरार रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों हल्की वर्षा तो कुछ जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान है।
इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 25 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में वर्तमान मौसमीय परिस्तिथियाँ के कारण अभी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। जिसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा कुछ जिलों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 20 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। कभी-कभी पछिया भी चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।