समस्तीपुर । अभी अगले 5 दिनों में मौसम की नरमी बरकरार रहने की संभावना है। आसमान में सुरज के साथ अठकेलियां करते हल्के से मध्यम बादलों और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के बीच धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 28 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। उत्तर बिहार में…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर । अब हमारे प्रतिभावान बच्चे कोटा नहीं जायेंगे, कोटा से बेहतर पढ़ाई अब ताजपुर में ही मिलेगी। जिले के ताजपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक हाजी मसूद हसन ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, डीपीएस ताजपुर ने एलेन डिजिटल (कोटा) के साथ एक करार किया है। जिससे अब नीट, जेइई, आदि की विश्वस्तरीय तैयारी ताजपुर में ही संभव होगा वह भी डीपीएस ताजपुर के नये अत्याधुनिक भवन में। श्री मसूद ने कहा कि विद्यार्थी हो या अभिभावक, सभी का सपना होता है जीवन में सफल होना। जिसकी शुरुआत कैरियर निर्माण के साथ होती है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोरवा। प्रखंड के निकसपुर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद व संचालन प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा आगामी 8 जून को मुजफ्फरपुर में होने वाली संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली को सफल बनाने केलिए अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरपुर चलें। उक्त महारैली की तैयारी को लेकर विमर्श के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। हमारे संविधान का अनुच्छेद 170 राज्य में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। दरभंगा। यह खबर दरभंगा और उसके आस-पास के लोगों के लिए खुशी और गर्व का विषय है कि शहर के ऐतिहासिक सी. एम. कॉलेज, दरभंगा (स्थापित 1938) को राष्ट्रीय मान्यता एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा बी प्लस प्लस (B++) ग्रेडिंग से सम्मानित किया गया है। इस ग्रेडिंग की घोषणा होते ही कॉलेज परिवार में जश्न का माहौल है | ज्ञात हो कि विगत 14 एवं 15 मई 2025 को नैक पीयर टीम द्वारा ऑनलाइन विजिट किया गया था और इस दो दिवसीय निरीक्षण के आधार पर कॉलेज को उत्कृष्ट ग्रेड बी प्लस प्लस से सम्मानित किया गया है।…
झूठे बयान पर केंद्र सरकार दे स्पष्टीकरण : शेखो ओईनी न्यूज नेटवर्क। बीएस भुल्लर चंडीगढ़। सेना का किसी भी कीमत पर राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, ऐसा करने से भारतीय सेना की छवि खराब होती है। सीपीआईएम के राज्य सचिव सुखविंदर सिंह सेखों, सीपीआई के राज्य सचिव बंत बराड़ और सीपीआईएमएल लिबरेशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह बख्तूपुर ने एक संयुक्त बयान में उक्त बातें कही। वे श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के क्षेत्र में सुरक्षा एयर गन तैनात करने संबंधी बयान के संदर्भ में बोल रहे थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल समीर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अभी क्रिकेट की दुनिया के लिटिल जीनियस वैभव सुर्यवंशी की शोहरत और उसके रिकार्ड का शोर थमा भी नहीं था कि जिले के एक और लाल ने कमाल की उपलब्धि हासिल कर समस्तीपुर को इतराने की वजह दे दी। जिले के शम्भूपट्टी के लाल राम जी राज को नासा ने हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया है। महज 17 साल की उम्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रामजी राज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समस्तीपुर, बिहार और भारत का नाम रोशन किया है। इस सम्मान के बारे में श्री राज ने बताया कि, उन्होंने अमेरिकी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए, खानपुर प्रखंड अंतर्गत भोरे जयराम गाँव में “शिफा मेडिकल स्टोर” और “शाहपुर एजुकेशन लाइब्रेरी” का भव्य समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर समस्तीपुर के निदेशक मो अबू तनवीर एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी देवेन्द्र नारायण झा उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों संस्थाओं का उद्घाटन किया। जनता को संबोधित करते हुए मो० अबू तनवीर ने शिक्षा और स्वास्थ्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड के पतैलिया में दिवंगत रामदेव वर्मा के तीसरे स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार भारत में फासीवाद का उभार और कम्युनिस्ट के आंदोलन का सौ साल विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कॉ दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की सौ साल है। यह संयोग ही है कि इसी साल आरएसएस की स्थापना को भी सौ साल पूरे हो रहे हैं। भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में आरएसएस अधिकांश समय तक हाशिए पर रहा, किंतु आज वह सत्ता में आकर पूरे देश को ब्राह्मणवादी-मनुवादी विचारधारा के शिकंजे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/रोसडा । भाजपा उत्तरी जिला अध्यक्ष नीलम सहनी के अध्यक्षता में रोसड़ा प्रखंड के भिरहा में नीलकंठ उत्सव पैलेस में कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन जिला महामंत्री सुनील राय ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री वैधनाथ ने राजनैतिक प्रस्ताव ने रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। पहलगांव कश्मीर में पाकिस्तान पोषित आतंकी हमले के विरूद्ध मिथिलांचल के धरती से पीएम मोदी जी के आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की घोषणा के उपरांत आॅपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों सहित पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। तिरहुत एकेडमी के सभागार में समर कैंप 2025 के सफल आयोजन हेतु जिले के सभी प्रखंड के केआरपी, चयनित शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज (पीओसी) का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। साक्षरता के एसआरपी मधुरेंद्र दत्त शर्मा द्वारा कार्यशाला का प्रारंभ परिचय सत्र के साथ-साथ असर रिपोर्ट, कमाल गणितीय समर कैंप मैन्युअल से किया गया। विषय प्रवेश के रूप में एसआरपी ने समर कैंप के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमंडलीय समन्वयक हेमंत कुमार द्वारा समर कैंप से संबंधित असर 2024 मूल्यांकन पत्र की जांच प्रक्रिया…