
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। तिरहुत एकेडमी के सभागार में समर कैंप 2025 के सफल आयोजन हेतु जिले के सभी प्रखंड के केआरपी, चयनित शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज (पीओसी) का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। साक्षरता के एसआरपी मधुरेंद्र दत्त शर्मा द्वारा कार्यशाला का प्रारंभ परिचय सत्र के साथ-साथ असर रिपोर्ट, कमाल गणितीय समर कैंप मैन्युअल से किया गया।
विषय प्रवेश के रूप में एसआरपी ने समर कैंप के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रमंडलीय समन्वयक हेमंत कुमार द्वारा समर कैंप से संबंधित असर 2024 मूल्यांकन पत्र की जांच प्रक्रिया से अवगत कराया। समर कैंप के मैन्युअल पठन-पाठन की समय सारणी, लक्षित बच्चों का चिन्हीकरण प्रक्रिया एवं समर कैंप से संबंधित आंकड़ा संग्रह पर विस्तृत रूप से चर्चा किया।
समर कैंप जिले के सभी विद्यालयों के वर्ग 5 एवं 6 के सभी बच्चों का असर टूल्स के माध्यम से जांचों प्रांत वर्गीकरण कर शैक्षणिक रूप से गणित में कमजोर बच्चों के लिए 10 से 15 बच्चों का एक समूह बनाकर विद्यालय के पोषक क्षेत्र से चयनित स्वयंसेवक के द्वारा समुदाय आधारित समर कैंप सुबह 07 से 09 बजे तक डेढ़ घंटा के लिए संचालित की जाएगी। विद्यालय या गांव स्तर पर संचालित कार्यक्रम एवं मूल्यांकित किए गए बच्चों का सत्यापन एवं अनुश्रवण व अनुसमर्थन जिला एवं प्रखंड टीम के द्वारा किया जाएगा।
समर कैंप का संचालन 2 जून से 25 जून 2025 तक किया जाएगा। सभी गांव या टोलों में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज द्वारा समर कैंप का संचालन किया जाएगा। समर कैंप प्रतिदिन की जाने वाली शैक्षणिक, वार्मअप 10 मिनट, गणित खेल एवं गणित संबंधित बात चित 10 मिनट, गणित की कहानी संबंधित गतिविधी 40 मिनट, शाब्दिक सवाल 15 मिनट, माथा पच्ची 15 मिनट इस कार्य में तालीमी मरकज एवं शिक्षा सेवकों के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा चिन्हित स्वयंसेवकों के द्वारा भी कैंप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।
समर कैंप के बेहतर सफल संचालन हेतु जिले के पदाधिकारी, प्रखंड के पदाधिकारी, केआरपी, चयनित शिक्षा सेवक एवं तालीम मरकज नोडल पीओसी अनुश्रवण करेंगे। मौके पर प्रथम के आंचल कुमारी, अंश कुमार, रितु कुमारी, चंचल कुमारी, केआरपी देव कुमार, रमेश कुमार, प्रमिला कुमारी, कमलेश्वर राम, नीरज कुमार, साधना कुमारी, अनिता कुमारी, अरुण कुमार, संगीता कुमारी, सहदेव कुमार, शिक्षा सेवक अमर कुमार, रमेश कुमार, राम प्रसाद मांझी, मो. नाजीर हुसैन, मो. अहसान, सुनील महतो, दिलीप कुमार आदि थे।