ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत के जांबाज सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा और ओठों पर गगनचुंबी वंदे मातरम्, भारत माता की जय आदि नारे के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं का जत्था प्रखंड के गंगापुर हॉस्पिटल चौक से शहीद खुदीराम बोस स्मारक पर पहुंचा। जहां स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम बलिदानी खुदीराम बोस को माल्यार्पण कर नमन करते हुए तिरंगा यात्रा संपन्न हो गया। मौके पर नवल किशोर चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद तौसीफ़, शिवचन्दर पासवान, रतन कुमार, दौरिक…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने का काम किया, भारतीय सेना के अदम्य साहस को देख आज पूरी विश्व स्तब्ध है। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर समस्तीपुर ग्रामीण मध्य मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जाति जनगणना करवाने की भी घोषणा कर दी है। जिससे देश मे समाजिक वातावरण और बेहतर हो सके। बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर। 35 से 40 रूपये लीटर किसानों से दूध खरीदकर ग्राहकों को 65-70 रुपये में बेचने वाले मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अर्थात सुधा डेयरी द्वारा किसानों के शोषण एवं ग्राहकों को लूटे जाने के खिलाफ मोतीपुर सब्जी मंडी से अखिल भारतीय किसान महासभा ने जुलूस निकाला। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से नारे लगाते हुए सब्जी मंडी पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि किसानों को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन केलिए प्रोत्साहित करने के लिए यह संस्था स्थापित…
सात दिवसीय विवाह गीत कार्यशाला के तीसरे दिन गारी के भाव सौन्दर्य पर हुई चर्चा। ओईनी । वक्त और हालात के साथ आहिस्ता-आहिस्ता मैथिल संस्कृति से दूर हो रहे मिथिला की प्रथम राजधानी ओईनी स्थित शारदा अनिल सावित्री संगीत महाविद्यालय परिसर में स्नेहलता सावित्री रंगमंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय विवाह गीत कार्यशाला के तीसरे दिन पारंपरिक विवाह गीतों में भाव सौन्दर्य व इनके प्रासंगिकता व औचित्य पर चर्चा हुई। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक डाॅ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मिथिला में पारंपरिक विवाह गीतों के शब्द सहज, सरल होने के साथ-साथ गूढ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। मधुबनी। मिथिला की सांस्कृतिक पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभा गाछी के प्रांगण में में सौराठ विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 28/5/ 2025 से आरंभ सौराठ सभा का शुभारंभ वृहत समारोह पूर्वक उद्घाटन करने, मिथिलांचल से अधिक से अधिक लोंगो की सहभागिता सुनिश्चित करने और प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित करने पर गहन विमर्श किया गया। प्रत्येक विन्दु पर विचार विमर्श कर तय किया गया कि 28 मई को कार्यक्रम के दिन 11 बजे सुबह अखंड रामायण के पाठ से सभा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा सुदृढ करने हेतु वाराणसी मंडल के गाजीपुर घाट खंड पर स्थित पुल संख्या 71बी के मरम्मत कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियां का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्ततन एवं नियंत्रण किया जायेगा। जनसंपर्क पदाधिकारी रेल मंडल वाराणसी अशोक कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि, इस क्रम में :- 1) बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 27 मई 2025 को चलने वाली 55131 / 55132 बलिया – प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी, एवं वाराणसी सिटी एंव छपरा से 27 मई 2025 को चलने वाली 55140/55139 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। प्लास्टिक एवं अन्य पेट्रो केमिकल उत्पाद एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है और हमारी धरती, महासागरों, और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है। इसी लिए इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” (Ending Global Plastic Pollution) रखा गया है। जो प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों पर ध्यान केंद्रित करेगा और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पुनर्चक्रण करने, और स्थायी विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा। सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि विगत 22 मई से मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 24.05.25 को पुनः समस्तीपुर मण्डल के समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, जयनगर स्टेशनों पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे 18 टीटीई एवं 07 आरपीएफ कर्मी को लगाया गया था। चेकिंग के दौरान ट्रेन स. 12565, 13225, 11062, 63377, 13031, 75209, 18119, 14673, 06212 को चेक किया गया। इस दौरान कुल 353 मामलों से ₹205580/- राजस्व की प्राप्ति हुयी. मंडल रेल प्रशासन की ओर से बताया गया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज हेतु खेल प्राधिकरण पटना एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्व तत्वाधान में सीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता मशाल 22 मई से शुरू होकर 24 को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के ड्रीम कार्यक्रम होने की वजह से शानदार तरीके से विद्यालय स्तर और क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया था। जिसमें अंडर 14, अंडर 16 के बालक एवं बालिका संवर्ग के खिलाड़ियों ने खेल विधा एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और साइकलिंग में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समस्तीपुर प्रखंड के क्लस्टर रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका अंडर 14, अंडर 16 संवर्ग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भाजपा समस्तीपुर विधानसभा के समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी मंडल का प्रथम कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के अध्यक्षता में लक्खी चौक केवस निजामत में आयोजित की गई। सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार राज के साथ अन्य नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर बैठक शुभारंभ किया गया। तदुपरांत मंचासीन नेताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व फूल माला से अभिनंदन किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने पाकिस्तान पोषित आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आपरेशन…