ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । दक्षिणी मंडल के कैजिया विष्णुपुर ब्रह्मस्थान के प्रांगण में पूसा दक्षिणी मंडल के प्रथम कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मधु पासवान ने की एवं संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, जिला मंत्री अभय कुमार गुड्डू प्रदेश नेता धीरेन्द्र कुमार यादवख् जिला उपाध्यक्ष मधुबाला, प्रदेश नेता अतुल राज सहित जिला से आये हुए सभी पदाधिकारियों ने बूथ सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए एकबार फिर अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान में जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर के तत्वावधान में विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला सह हाइजीन कीट वितरण कार्यक्रम का आयोजन एस.आई.के.एस.डी.गर्ल्स हाई स्कूल, घोषलेन, में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनरेश झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर के जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कहा कि माहवारी के दौरान महिलाओं को साफ-सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिसकी अनदेखी करने पर महिलाओं को कई बार कई तरह की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक गोला रोड स्थित गौशाला भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान ने वहीं संचालन महामंत्री आलोक कुमार ने किया। उपस्थित मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने मात्र 24 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया, भारतीय सेना के इस अद्भुत शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को देख आज पूरी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। बिथान। बीआरसी सभागार में समर कैंप 2025 के सफल संचालन हेतु बीईओ मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने गणित में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनकेलिये प्रतिदिन डेढ़ घंटे समर कैंप चलाने का निर्देश दिया। केआरपी देव कुमार ने कार्यशाला का प्रारंभ कमाल गणितीय समर कैंप मैन्युअल से किया। जिसमें उन्होंने समर कैंप के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए समर कैंप से संबंधित असर 2024 मूल्यांकन पत्र की जांच प्रक्रिया से अवगत कराया। इस क्रम में समर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। हर साल गर्मी की छुटियों में हम समर कैंप में बच्चे को नई गतिविधियों यथा खेल, कला, नृत्य, संगीत आदि का अनुभव कराते हैं जो उनकी शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक विकास में मदद करता है। इसी कड़ में इस वर्ष भी चार दिवसीय समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों जैसे कि योग, आर्ट एवं क्राफ्ट, तैराकी, नृत्य, पॉटरी मेकिंग, कविता पाठ, मजेदार खेल, नाटक इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य जीएन झा ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा सिर्फ किताबी ज्ञान…
जाने कहां से कहां आ गये हम – सांस्कृतिक विरासत – 01 संकलन व संपादन – डाॅ संजय कुमार राजा खान-पान, रहन-सहन, भाषा, परिधान, संस्कृति और परंपरा के लिहाज से दुनिया भर में प्रसिद्ध मिथिला की मौलिक चीजें नयी पीढी केलिए बेमानी, पिछडेपन की निशानी, लगने लगी हैं। दही-माछ-पान-मखान-मिष्ठान्न के लिये प्रसिद्ध मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी मधुबनी में आज भी मिथिला की विशाल एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों व परम्पराओं के अवशेष उपलब्ध हैं। इन्हीं सांस्कृतिक धरोहरों में एक है सौराठ सभा गाछी और सभा वास की परंपरा। आज जब एक बार फिर सौराठ में सभा वास का शुभारंभ हो रहा है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय। पर्यावरण का हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आरएल महतो बीएड काॅलेज के निदेशक प्रशांत पंकज ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण से हमें स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और स्वस्थ भोजन मिलता है। हमारी लापरवाही, लालच और भोग लिप्सा के कारण पर्यावरण बहुत प्रदूषित हो गया है। जिसकी वजह से भीषण गर्मी, दूषित हवा, प्रदूषण व बीमारियों का फैलाव हो रहा है। इसके लिए हम सभी को वातावरण शुद्ध बनाये रखने के लिए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय। नगर परिषद क्षेत्र के बाजार समिति रोड में दुर्गा मंदिर के सामने रविवार को एक घर में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में कपड़े और बर्तन के साथ साथ घर में सो रहे शंभू मांझी और फूलो देवी के दो बच्चे जल कर मर गए। घटना की जानकारी मिलते ही श्री राजेंद्र प्रसाद ट्रस्ट के सचिव गिरीश सर्राफ के नेतृत्व में सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता प्रदान की। इस अवसर पर अमित मालाकार, संजय ठाकुर और चंदन पोद्दार के अलावा ट्रस्ट के सदस्यों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रानी अहिल्या बाई जी एक कुशल प्रशासक और पररोपकारी शासक के रूप मे याद किया जाता है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने राज्य में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों का निर्माण कराया। कई मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर धर्मशाला का निर्माण करवाया। महिलाओं के लिए शिक्षा और सामाजिक सुधारो की शुरुआत की। भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने उक्त बातें रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा की उनकी न्याय प्रियता और लोगो के प्रति स्नेह और सहनभूति पूर्ण व्यवहार उन्हें लोकमाता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कमाल का कैंप (समर कैंप प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन किया गया। जिसमें कमाल का कैंप द्वारा कुल 53 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। ये स्वयं सेवक गर्मी छुट्टियों में पांचवीं व छठी कक्षा के वैसे बच्चे जिनका बौद्धिक व शैक्षिक स्तर कमजोर है उनको “कमाल का कैंप” में भाषा और गणित का अभ्यास करायेंगे। ताकि वे पढ़ाई-लिखाई से वंचित न हो सके और नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करते रहे। साथ ही कक्षा 4 से कक्षा 7 तक के वैसे बच्चे जो…