

ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। हर साल गर्मी की छुटियों में हम समर कैंप में बच्चे को नई गतिविधियों यथा खेल, कला, नृत्य, संगीत आदि का अनुभव कराते हैं जो उनकी शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक विकास में मदद करता है। इसी कड़ में इस वर्ष भी चार दिवसीय समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों जैसे कि योग, आर्ट एवं क्राफ्ट, तैराकी, नृत्य, पॉटरी मेकिंग, कविता पाठ, मजेदार खेल, नाटक इत्यादि का आयोजन किया जायेगा।
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य जीएन झा ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा सिर्फ किताबी ज्ञान देकर सर्वांगीण शिक्षा का दावा नहीं किया जा सकता। किताबी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास भी शिक्षण का अभिन्न हिस्सा है।
बताते चलें कि बुधवार को डीपी एस मुक्तापुर में चार दिवसीय समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य जीएन झा के द्वारा करतल ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन भाषण में श्री झा ने समर कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि नर्सरी से कक्षा V तक के बच्चे इस समर कैंप में भाग ले रहे है।
कैंप के पहले दिन के पहले सत्र में योग का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों का उत्साह चरम पर था। उपप्राचार्या डॉली कुमारी दास, ज्योति कुमारी, अमृता कुमारी, एवं निखत ज़ेबा को इस चार दिवसीय समर कैंप का प्रभारी मनोनित किया गया है। विद्यालय प्रबंधक मो सर्फे ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने सभी को शुभकामनाएँ दी है।