ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के बैनर तले बनारस के बिजलिकर्मियो ने भिखारीपुर स्थित हनुमानजी मंदिर पर देश के समस्त 27 लाख बिजली कर्मियो की तरह विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि आज देश के समस्त 27लाख बिजलिकर्मियो ने पुर्वांचल और दक्षिणांचल विधुत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में देश के अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस क्रम में बनारस के बिजलिकर्मियो ने भिखारीपुर स्थित प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर विरोध सभा आयोजित किया। सभा के दौरान वक्ताओ ने कहा कि प्रदेश के समस्त बिजलिकर्मियो की भांति बनारस के बिजलिकर्मियो…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। ई-रिक्शा और ऑटो को बारकोड जारी किए गए हैं। उनके निर्धारित मार्ग पर चलने की जांच की जा रही है। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जा रहा है, ताकि जाम की समस्या से शहर को मुक्ति दिलाई जा सके। वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने उक्त बातें संवाददाताओं से कही। उन्होंने कहा कि वाराणसी शहर को जाम से निजात दिलाना उनका संकल्प है। बताते चलें कि गुरुवार को शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल स्वयं दल बल के साथ सड़क पर उतरे। इस क्रम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थाओं में से एक एलेन करिअर इंस्टिट्यूट कोटा के साथ फाउंडेशन कोर्स ऑनलाइन लाइव क्लासेस के लिए करार किया है। इस साझेदारी से अब कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को कोटा के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण स्कूली और प्रतियोगी परीक्षा आधारित शिक्षा मिल पाएगी। इस पहल की शुरुआत 29 मई को एक लाइव डेमो क्लास के आयोजन के साथ हो गई। जिसमें एलेन कोटा के अनुभवी शिक्षकों ने कोटा से ही लाइव पढ़ाई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानो के कल्याण को लेकर लगातार निर्णय ले रहे हैं, जिसका फायदा अब लोग महसूस करने लगे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान उनके दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है जो किसानों के समृद्धी की परिकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभायेगी। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समर्पित कृषि वैज्ञानिकों की प्रतिबद्धता के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। किसान खेती से जुड़े अपनी समस्या को विभाग के पदाधिकारी व कृषि समन्वयक के समक्ष रखें। ताकि उसका समाधान हो सके। प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानो को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने समन्वयक व पदाधिकारियों से कहा कि किसानों को सही समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसान ससमय कृषि कार्य निपटा सकें और उनके फसलों का सही उत्पादन हो सके। साथ ही समय समय पर इसमें आने वाले कठिनाईयों से उन्हें अवगत कराया जाय जिसको…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। केंद्र सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज 29 में 2025 को वैज्ञानिकों की टीम ने कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाथ माली नगर एवं लदौरा गांव में किसानों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया। प्रत्येक गोष्ठी में 100 से ज्यादा किसान शामिल हुए। इस अवसर पर कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में कार्यक्रम का नेतृत्व इंजीनियर विनीत कश्यप विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली ने किया। उन्होंने छोटे यंत्र आधारित खेती और जलवायु अनुकूल फसल विविधीकरण के बारे में जानकारी दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ सुमित कुमार सिंह ने मृदा जांच उपरांत संतुलित उर्वरकों का उपयोग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। प्रखंड के केवटा निवासी मो० जाबिर हुसैन को राजद का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक मजबूती के लिए चुनाव तक उनके नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया। श्री हुसैन के मनोनयन पर राजद नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। उधर, जाबिर हुसैन ने अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रो० विजय कु० यादव, सह्यक निर्वाची पदाधिकारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। देश के प्रख्यात फल रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, के प्रोफेसर सह मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस. के. सिंह को बागवानी क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक, नवाचारपूर्ण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए कंसोर्टियम ऑफ हॉर्टिकल्चर एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (CHAI) द्वारा CHAI-2025 फेलोशिप एवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 28 मई, 2025 को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। अमृतकाल में “बेहतर आजीविका के लिए बागवानी के त्वरित विकास” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में देशभर से कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं, विस्तार अधिकारियों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी पूसा की ओर से महमदा पूसा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूसा कांग्रेस जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज एवं समस्तीपुर महापौर अनिता राम, विशिष्ट अतिथि कन्हैया कुमार सहित पूसा प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आगामी चुनाव के मद्देनजर गहन मंथन व विश्लेषण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर जिला जनसंख्या के आधार पर समाजवादियों का जिला के नाम से जाना जाता है। परन्तु जिले के दो विधान सभा कल्याणपुर एवं विभूतिपुर कांग्रेस की प्रकृति व जनसंख्या के अनुरूप है। वर्ष…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिले में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर, समस्तीपुर के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष एवं समन्वय समिति की संयोजक रोमा भारती ने तथा संचालन जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने किया। बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों, जनसमस्याओं पर सामूहिक आंदोलन की योजना तथा जिले में विभिन्न दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकता और सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक…