
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। प्रखंड के केवटा निवासी मो० जाबिर हुसैन को राजद का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक मजबूती के लिए चुनाव तक उनके नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया।
श्री हुसैन के मनोनयन पर राजद नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी। उधर, जाबिर हुसैन ने अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
मौके पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी प्रो० विजय कु० यादव, सह्यक निर्वाची पदाधिकारी विजय कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी संजय यादव, जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रदेश सचिव नन्द किशोर महतो, प्रधान महासचिव राज दीपक, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी, मुखिया हेमन्त सहनी, विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रमोद राय, अशोक कुमार, मो० सोनू, हरिवंश राय, रामप्रीत साह, प्रभात कुमार, चंदन कुमार, डॉ० खुरशीद, हैदर अली, अनिल राय, सीताराम महतो, अर्जुन राउत, मो० दाऊद, शिवशंकर राय, रामाशीष दास, पवन पासवान, उमेश प्रसाद सिंह, मो० जाकिर, इताबुल हसन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।