
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जिले में इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर, समस्तीपुर के सभागार में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष एवं समन्वय समिति की संयोजक रोमा भारती ने तथा संचालन जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष मो अबू तमीम ने किया।
बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों, जनसमस्याओं पर सामूहिक आंदोलन की योजना तथा जिले में विभिन्न दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने एकता और सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
बैठक में गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं अंचल सचिव आदि ने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में राजद की ओर से विधायक आलोक कुमार मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, देविता कुमारी गुप्ता, भाकपा माले से जिला सचिव उमेश कुमार, सीपीएम विधायक अजय कुमार, वीआईपी जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू, राजेश्वर महतो, विपिन सहनी, देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, भाकपा माले से अमित कुमार, ललन कुमार, फूल बाबू सिंह, शाह ज़फ़र इमाम, संजय सहनी, आदि लोग मौजूद थें।