Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह पथ निर्माण मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री और युवा सांसद शाम्भवी काम किसी का हो श्रेय लेने से नहीं चूकती। पीएम नरेंद्र मोदी की तरह काम नदारद प्रचार पूरा वाले कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही हैं सांसद। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह प्रखंड सचिव पूसा काॅमरेड अमित कुमार उक्त बातें कहीं जब जिला नियोजनालय के एक जाॅब कैंप के संदर्भ में सांसद का एक प्रचार वीडियो वायरल हुआ। सोमवार को जिले के युवाओं को रोजगार और नौकरी दिलाने केलिए समर्पित जिला नियोजनालय ने एकबार फिर रोजगार/नियोजन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय। नगर क्षेत्र के सरदार गंज मे बीते दिन हुए गोली कांड के परिपेक्ष्य में उजियारपुर सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नगर परिषद दलसिंहसराय के गोला पट्टी स्थित तेली समाज के किराना व्यवसायी अर्जुन साह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित के पिता अर्जुन आनंद एवम् पीड़ित अनुराग आनन्द से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिया। साथ ही दुख की इस घड़ी मे साथ खड़े रहने की बात कही। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को एक जुट होने की भी अपील की। इस अवसर पर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के औरा गांव में रविवार 25 मई से 2 जून तक आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में सोमवार को दुसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए देखे गए। वहीं यज्ञ परिसर में कलाकारों के द्वारा बनाये गये 111 आकर्षक विभिन्न तरह के देवी देवता व कलयुगी मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हैं। यज्ञ परिसर में मीना बाजार, मौत का कुआं, झूला आदि जगहों पर महिलाओं, बच्चों व युवाओं की उत्साहित भीड़ देखने को मिल रही है। इसके…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। विद्यापतिनगर । प्रखंड क्षेत्र के बाजिदपुर पंचायत अंतर्गत आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि मुखिया मुकेश कुमार के मौजूदगी में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा क्षेत्र के स्कूलों में पदस्थापित में शिक्षकों के अनियमित रूप से मनमाने समय पर विद्यालय आने और छोड़ने की शिकायतों पर इन दिनों लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जैसे ही औचक निरीक्षण की जानकारी शिक्षकों को मिली देखते ही देखते शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय हिरामन टोल, भुईया स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोचहा ग्वाल टोल, राजकीय उत्क्रमित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिले में वायु प्रदूषण के रोकथाम हेतु और प्रीवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ पॉल्यूशन एक्ट 1981 के तहत दिए गए निर्देश का अनुपालन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्हेांने ईट-भट्टों, उद्योगों में सभी प्रदूषण नियंत्रण नियमों को सख्ती से लागू करने हेतु निर्देशित किया। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को प्रत्येक दो दिनों के अंतराल पर भारी यातायात वाले सड़कों को चिन्हित कर इसकी सूचना संबंधित नगर निकाय को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डॉ पीएस पांडेय को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों को समर्पित भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान का पठारी क्षेत्र का क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाया है। बताते चलें कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश भर में तीन क्षेत्रीय नोडल अधिकारी बनाया है जिसमें से पठारी क्षेत्र केलिए डॉ पांडेय को अधिकृत किया है। जिसमें उनके साथ कई राज्यों के नोडल अधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। भारत सरकार का यह अभियान को आगामी 29 मई से 12 जून तक चलेगा। इसके तहत वैज्ञानिकों की टीम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मैं मैं करता पतन की सीमा पर जा रहा है आदमी, बड़ा बन कर खुद अपनी नजर से गिर रहा है आदमी। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के संस्थापक शिवेंद्र पाण्डेय की मौजूदा दौर में आम मनोवृति पर प्रहार करती इन पंक्तियों ने खूब तालियां बटोरी। पूरा सदन देर शाम तक वाह-वाह! की हर्षित ध्वनि से गुंजायमान रहा। अवसर था कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रांगण में रविवार को आयोजित एक काव्य संध्या का। जिसमें दूर दूर से बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित हुए।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रविवार को समीर कुमार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के निर्देशानुसार, चंदा लाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता मुरली मनोहर और अधिकार मित्र सह जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय चकसाहो पटोरी के सभागार में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता शिक्षिका प्रभावती कुमारी एवं संचालन अधिकार मित्र दीप्ति कुमारी नें किया। मौक़े पर उपस्थित पैनल अधिवक्ता मुरली मनोहर ने लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम द वर्कर इन अनार्गेनाइज्ड सेक्टर स्कीम 2015 से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होता बल्कि कई प्रकार के लाभ होते हैं। अत: हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रविवार को बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए सीजेएम जिगर शाह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि जो शिक्षित लोग हैं वो इसके प्रति जागरूक और सजग हैं लेकिन जो शिक्षित नहीं हैं वो इससे कतराते हैं। बताते चलें कि रविवार को जितवारपुर चौथ स्थित मदरसा फैजुल कुरान के परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  पटना। वेब जर्नलिज्म के लिए डब्लूजेएआइ देश की सबसे बड़ी स्व नियामक इकाई है, जिसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निबंधन दिया है। हमारा मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए डब्लूजेएआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है और इस कड़ी में हमने कई ऐतिहासिक सफलता भी हासिल की है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे सभी…

Read More