Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • द उम्मीद ने 22 कार्यशालाओं के जरिए 5 हजार से अधिक लोगों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
  • अपनी कला को ताकत बनाएं और हुनर को व्यवसाय में बदलने का करें प्रयास : डीडीसी
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिकाओं में रोमांचक मुकाबले जारी
  • नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना आवश्यक : निशांत कुमार
  • राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में मुंगेर और एकलव्य की टीम ने मारी बाजी
  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
  • वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने किया धरना-प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में दुसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में दुसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar26/05/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
यज्ञ की झलकियां।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के औरा गांव में रविवार 25 मई से 2 जून तक आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में सोमवार को दुसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए देखे गए। वहीं यज्ञ परिसर में कलाकारों के द्वारा बनाये गये 111 आकर्षक विभिन्न तरह के देवी देवता व कलयुगी मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हैं।

यज्ञ परिसर में मीना बाजार, मौत का कुआं, झूला आदि जगहों पर महिलाओं, बच्चों व युवाओं की उत्साहित भीड़ देखने को मिल रही है।

इसके पुर्व रविवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष समाजसेवी कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष बैधनाथ झा, सचिव संजय गुप्ता, लालन यादव व औरा ग्रामवासियों के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जयकारे से पुरा इलाका भक्ति में डूबा रहा।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु यज्ञ मंडप से पटसा गाँव स्थित सर्वेश्वर बाबा धाम मंदिर पहुंचे। जहाँ गंगा जल से भरे कुंआ पर आचार्य रवि पाण्डेय जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संकल्पित विधिवत पूजा अर्चना कर बारी-बारी से श्रद्धालुओं को कलश में जल धारण कराया। तत्पश्चात पंचायत नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे। जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर यज्ञ पूजा आरम्भ किया गया।

यज्ञ स्थल पर मौजूद यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि सनातसन की जागृति करना ही मेरे जीवन का मुख्य लक्ष्य है। नौ दिनों के महायज्ञ में देश की प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी जया किशोरी द्वारा संध्या के 4 बजे से लेकर रात्रि के 8 बजे तक भागवत कथा ज्ञान का प्रवचन किया जा रहा है।

भागवत कथा बाद रात्रि में बृंदावन का रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। वहीं महाविष्णु यज्ञ के अंतिम दिन 02 जून को मिथिलांचल इलाके के 108 गरीब कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें प्रत्येक वर – वधु को शादी का जोड़ा समेत उपहार स्वरूप जरूरत का सामग्री भेंट किया जाएगा।

इसी तरह यज्ञ समिति के सचिव सह दिल्ली पब्लिक स्कूल हसनपुर के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि महाविष्णु यज्ञ भगवान विष्णु का ही अपना स्वरूप है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शामिल होने वाले श्रद्धालु बड़े भाग्यशाली होते हैं। इस लोक में उनका दुख-दारिद्रय तो मिटता ही है, साथ ही परलोक में भी सद्‌गति की प्राप्ति होती है।

मौके पर जिला पार्षद सुजीत कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख बुलु दास, सरपंच प्रतिनिधि ललन यादव, प्रेमलाल यादव, वरुणदेव यादव, भोला यादव, सोहन गुप्ता, संदीप पाटिल, रामपदारथ मंडल, राजीव कुमार मंडल, गोपाल पासवान, महेश यादव, परमानन्द मंडल, राहुल कुमार, निशांत अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल आदि मौजूद थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

जया किशोरी विष्णु महायज्ञ श्रीमदभागवत
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी

31/10/2026

भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन

31/10/2026

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • द उम्मीद ने 22 कार्यशालाओं के जरिए 5 हजार से अधिक लोगों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
  • अपनी कला को ताकत बनाएं और हुनर को व्यवसाय में बदलने का करें प्रयास : डीडीसी
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिकाओं में रोमांचक मुकाबले जारी
  • नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना आवश्यक : निशांत कुमार
  • राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में मुंगेर और एकलव्य की टीम ने मारी बाजी

Recent Comments

  1. meilleurs casinos en ligne on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  2. www.str-trade-india.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. www.ex-trade-pakistan.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?