ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर के होनहार युवा और नैतिक हैकर राम जी राज को ज़िला पदाधिकारी-सह-जिला मजिस्ट्रेट रौशन कुशवाहा ने उनके अद्भुत कार्य के लिए सम्मानित किया। हाल ही में राम जी राज का नाम नासा के “हॉल ऑफ फ़ेम” सूची में शामिल किया गया, जहां उन्हें दुनिया के शीर्ष 100 एथिकल हैकरों में गिना गया। इस खास मुलाक़ात के दौरान डीएम श्री कुशवाहा ने राम जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समस्तीपुर जैसे ज़िले से निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री विकासित भारत 2047’ मिशन पर भी चर्चा…
Author: Dr. Sanjay Kumar
पूसा (एसएनबी)। प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरसंड के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल 2025 का समारोहपूर्वक समापन किया गया। जिसमें बालक अंडर 14 कबड्डी में मध्य विद्यालय मोरसंड एवं बालिका अंडर 14 कबड्डी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर विजेता रहे, जबकि उपविजेता बालक अंडर 14 कबड्डी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर एवं बालिका अंडर 14 कबड्डी मध्य विद्यालय मोरसंड रहे। वहीं वॉलीबॉल अंडर 16 बालक एवं बालिका दोनों वर्गो में खिताब किसान उच्च विद्यालय मोरसंड के नाम रहा। फुटबॉल अंडर 14 मध्य विद्यालय मोरसंड विजेता बना। लॉन्ग जंप अंडर 14 बालिका…
ओइनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विद्यापति सभागार में लीची की विविधता और जीआईं आधारित लीची शहद के विषय पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। स्वागत सम्मान एवं कुलगीत प्रसारण की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि भारत सरकार के बागवानी आयुक्त डॉ प्रभात कुमार एवं विवि के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का करतल ध्वनि के बीच विधिवत उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन संबोधन में डाॅ प्रभात कुमार ने कहा कि बिहार के लीची का दुनिया भर में काफी महत्व और मांग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूतिपुर । बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम से जुड़ी दो एलएफ बिहार पुलिस के सिपाही भर्ती चयन प्रक्रिया में अंतिम रूप से चयनित की गयी है। जिसमें खोकसाहा गांव के हरिकिशुन महतो एवं सुनीता देवी की पुत्री रवीना कुमारी तथा इसी गांव के अरुण कुमार महतो एवं सुशीला देवी की पुत्री संगम कुमारी शामिल हैं। इनके चयन से इलाके में हर्ष व्याप्त है। बताया जाता है कि गरीबी से जूझते हुए ये दोनों लडकियां ने स्नातक तक पढ़ाई की। वर्तमान में दूर देहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र खदियाही में एलएफ पद पर कार्यरत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मिथिला दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड अर्थात सुधा डेयरी ने एक बार फिर अपने दूध सहित अन्य उत्पादों के मुल्य में 2-3 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाकपा माले जिला कमिटी के सदस्य सह पूसा प्रखण्ड सचिव अमित कुमार ने सुधा डेयरी के पदाधिकारियों को आडे हाथों लिया है। माले नेता ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों केलिए गठित सुधा डेयरी के पदाधिकारी संस्था की स्थापना के मूल उद्देश्य को भूल बैठे हैं।किसानों को पशुपालन व दुग्ध उत्पादन केलिए प्रोत्साहित करने केलिए स्थापित यह संस्था अब किसानों का शोषण कर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। राज्यस्तरीय हड़ताल के पांचवें दिन पूसा में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों ने अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी एवं नियमित टीकाकरण को बंद करवाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के आखिरी दिन भी आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन का पूसा में व्यापक असर रहा। इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव उषा कुमारी के संचालन में सभा आयोजित की गई। इसमें आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर को स्वास्थ्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत नरहन हाई स्कूल मैदान में गुरुवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद देवेंद्र फिजिकल एकेडमी द्वारा बिहार पुलिस की परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं के सम्मान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी के संचालक प्रद्युम्न कुमार ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक एच.एन. सिंह ने निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने सफल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही युवा इस मुकाम तक पहुंचे हैं। यह सफलता इस बात का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। वैश्वीकरण की होड़ में आधुनिक बनने के चक्कर में पाश्चात्य सभ्यता का अनुसरण करते करते हम अपनी मूल संस्कृति से इतना दूर निकल आये हैं कि हम अपनी विशाल और अप्रतिम सांस्कृतिक विरासत को भूलते जा रहे हैं। आलम यह है कि नयी पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक खूबसूरती का लेश मात्र भी अहसास नहीं रह गया। आधुनिक बनने, दिखने और कहलाने की व्यर्थ कोशिश में हम जो चीजें भूलने लगे हैं या कहें जो चीजें छूट रही हैं उनमें से ही एक है विवाह गीत। जब घर की महिलायें स्वागत, से लेकर परिजन, सिन्दुर दान, सौजन,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में कल्याण, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजन कोषांग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने अंबेडकर समग्र सेवा की समीक्षा एवं प्रगति के विषय में जिला कल्याण पदाधिकारी से पृच्छा की तथा निर्देश दिया कि समग्र सेवा कैंप में प्राप्त विभिन्न आवेदनों का संबंधित विभाग के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को महिला पर्यवेक्षिका का रोस्टर यथाशीघ्र अनुमोदित करवाते हुए जितने भी लंबित भर्ती प्रक्रिया है उनको करने का निर्देश दिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 व अंडर 16 बालक- बालिका संवर्ग के लिए खेल की पांच विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग, वॉलीबॉल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्लस्टर रिसोर्स सेंटर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रतियोगिता के संचालक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मवि बेला पंचरुखी, चकहाजी, रघुनाथपुर बेला और उउमा विद्यालय बेला पंचरुखी के चयनित बालक संवर्ग के खिलाड़ियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक के रूप में…