
पूसा (एसएनबी)। प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरसंड के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल 2025 का समारोहपूर्वक समापन किया गया।
जिसमें बालक अंडर 14 कबड्डी में मध्य विद्यालय मोरसंड एवं बालिका अंडर 14 कबड्डी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर विजेता रहे, जबकि उपविजेता बालक अंडर 14 कबड्डी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर एवं बालिका अंडर 14 कबड्डी मध्य विद्यालय मोरसंड रहे। वहीं वॉलीबॉल अंडर 16 बालक एवं बालिका दोनों वर्गो में खिताब किसान उच्च विद्यालय मोरसंड के नाम रहा।
फुटबॉल अंडर 14 मध्य विद्यालय मोरसंड विजेता बना। लॉन्ग जंप अंडर 14 बालिका मध्य विद्यालय मोरसंड की रोशनी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की, वहीं अनन्या कुमारी मध्य विद्यालय मोरसंड द्वितीय स्थान पर रही। बालक लॉन्ग जंप अंडर 14 सौरभ कुमार मध्य विद्यालय मोरसंड प्रथम स्थान प्राप्त किया वही ऋषभ कुमार बालक अंडर 14 किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान पर विवेकानंद उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर रहे।
लॉन्ग जंप अंदर 16 बालिका का खिताब दिव्या भारती को प्रथम स्थान किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को मिला। बालक अंडर 16 लॉन्ग जंप में किसान उच्च विद्यालय मोरसंड के साहिल कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बॉल थ्रो अंडर 14 के लिए दिव्यांशु कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर प्रथम स्थान एवं बालिका अंडर 14 के लिए राजलक्ष्मी किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बॉल थ्रो अंडर 16 का खीताब किसान उच्च विद्यालय मोरसंड के प्रवीण कुमार ने हासिल किया। साइकिल रेस अंडर 14 के लिए प्रथम स्थान नेहा भारती किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को प्रथम स्थान, सुनिधि कुमारी मध्य विद्यालय मोरसंड को द्वितीय स्थान तथा रीता कुमारी मध्य विद्यालय मोरसंड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साइकिल रेस अंडर 14 बालक वर्ग में आयुष कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर को प्रथम स्थान तथा सौरभ कुमार मध्य विद्यालय मोरसंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साइकिल रेस अंडर 16 बालक के लिए दयाशंकर किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को प्रथम स्थान अमित कुमार किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साइकिल रेस अंदर 16 बालिका के लिए प्रिया कुमारी किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दौड़ प्रतियोगिता बालिका अंडर 14 संध्या कुमारी किसान उच्च विद्यालय मोरसंड को प्रथम स्थान, तथा अनुष्का कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। दौड़ प्रतियोगिता अंदर 14 (600 मी) बालिका वर्ग के लिए अनिता कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर को प्रथम स्थान तथा शबनम कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा इसी वर्ग में बालक आरुष राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरसंड बहादुरपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल सील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर के प्रधानाध्यापक मो आले हसन, खुशबू कुमारी, राजकुमार पासवान, रवींद्र कुमार पासवान सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका व प्रतिभागी मौजूद थे।