ओईनी न्यूज नेटवर्क। 3समस्तीपुर । मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना संजय सरावगी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गुरूवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सबसे पहले अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी श्री सरावगी का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से अभिनंदन किया। इसके पश्चात राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री सरावगी ने लाभूको के बीच पर्चा वितरण किया। जिसमे समस्तीपुर अंचल के शिवजी राम, बिंदेश्वर राम, चंदेश्वर राम, खानपुर अंचल से रिंकू देवी, दिनमनपुर, पूसा अंचल से गुड्डू पासवान, चंदौली से नरेश पासवान, दलसिंहसराय अंचल से सुधीर सहनी,…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर । जिले के ताजपुर स्थित जुनून एकेडमी ने हालिया संपन्न बिहार पुलिस चयन परीक्षा में कीर्तिमान रचा है। जी हां! बिहार पुलिस के 21391 पदों में से 287 से अधिक पदों पर अकेले जुनून अकैडमी के जवानों को सफलता मिली है। इस उपलक्ष्य में एकेडमी परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर सभी नव चयनित जवानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जुनून एकेडमी ताजपुर के प्रबंधक विकास कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय पूरी टीम एवं अभ्यर्थियों के अथक परिश्रम को जाता है। बताते चले कि विगत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी संवेदको को एक माह के भीतर सभी आवंटित कार्य को प्रारंभ करने तथा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने सख्त एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि एक माह में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जाएगा तो दोषी संवेदक एवं पदाधिकारी को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी प्रारंभिक, मध्य, उच्च, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 19 मई से 7 दिनों तक बुनियादी संचार कौशल सीखने के लिए विद्यालय स्तर पर भारतीय भाषा समर कैंप 2025 का आयोजन किया गया है। जिसमें 75 से 100 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। समर कैंप के अंतर्गत मुख्य रूप से विद्यार्थियों के बीच आत्म परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन की बातचीत, प्रथाओं, संस्कृति की सराहना, सुदृढ़ीकरण और आत्मविश्वास निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। बुधवार को सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पार्सल कर्मचारियों की सतर्कता एवं RPF/GRP की तत्परता के कारण विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी। इस बाबत स्थानीय मंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पार्सल कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संख्या 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस में लदे चार संदिग्ध पॉली बैग बंडलों की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं राजकीय रेल पुलिस(GRP) को दी गई। पार्सल कर्मचारियों की सतर्कता एवं RPF/GRP की तत्परता के चलते, सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जब इन बंडलों को खोला गया, तो इनमें कुल 143 बोतल प्रतिबंधित ‘रॉयल स्टेग व्हिस्की बरामद की गईं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बुधवार को जिला युवा कांग्रेस कमिटी, समस्तीपुर के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को “एंटी टेररिज्म डे” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, समस्तीपुर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री रितेश कुमार चैधरी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी श्री…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय, में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी अनामिका यादव उपस्थित रहीं। सभा की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उन्हें दो मिनट…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । स्थानीय विधायक व सांसद के अनुसार शहर में कथित तौर पर विकास की गंगा बह रही है। मगर इसी बीच यह भी एक तथ्य है कि शहर के मथुरापुर घाट पर बने पुल का आज तक नामाकरण नहीं हो पाना शहर वासियों को कचोटता है। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संस्थापक सचिव सुरेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त पुल के नामाकरण को लेकर जिला के भूतपूर्व, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों सांसदों, राज्य व केंद्रीय मंत्रियों, विधानपार्षदों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि लंबी…
समस्तीपुर। मंगलवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसियेशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर का मंडल रेल प्रबंधक महोदय के साथ वर्ष 2025 की प्रथम अनौपचारिक बैठक मंथन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में एसोसियेशन के तरफ से कुल 41 मांग पत्रों पर सफल वार्ता हुआ। जिसमें से कुल 14 मांगो को मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने पूरा कर दिया। शेष सभी समस्याओ का निदान जल्द करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम एसोसियेशन की ओर से पुष्पगुच्छ से डीआरएम समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसियेशन के मंडल मंत्री…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। राज्यस्तरीय हड़ताल के तहत पूसा के अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटरों ने ओपीडी बंद करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी के समक्ष भी प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव उषा कुमारी के संचालन में सभा आयोजित की गई। इस दौरान आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। इस हड़ताल के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने 2023 में आशा और आशा फैसिलिटेटर के साथ हुए समझौते को बढ़ी हुई राशि के साथ लागू करने,…